• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परंपरानुसार मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने दिया न्यौता

Writer D by Writer D
04/07/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जगदलपुर। बस्तर गोंचा महपर्व में शामिल होने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरानुसार 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) से उनके निवास में बुधवार रात्रि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में न्यौता सौंपकर मुख्यमंत्री (CM Sai ) को बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर गोंचा महापर्व 22 जून से प्रारंभ हो गया है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी की रथ या़त्रा (श्री गोंचा पूजा विधान) 07 जुलाई को संपन्न किया जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Sai ) ने न्यौता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रियासत कालीन परंपरा के निर्वहन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व के बीच में एक दिन भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन करने के लिए जगदलपुर आने की सहमति प्रदान किया है, बस्तर गोंचा महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास की सूचना पर इससे अवगत करवाया जाएगा।

प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) को बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय में रियासतकालीन दौर में बस्तर महाराजा पुरषोत्तम देव ने वर्ष 1408 से बस्तर में ऐतिहासिक गोंचा महापर्व मनाये जाने की शुरूआत की। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना के इस महापर्व में श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान, हेरा पंचमी पूजा विधान, बाहूड़ा गोंचा पूजा विधान और प्रतिदिन अमनिया भोग के अर्पण की रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन अनवरत 617 वर्षों से जारी है। इसके साथ ही एक दिन बड़े स्वरूप में भगवान श्रीजगन्नाथ को 56 भोग का अर्पण भी किया जाता है।

सीएम साय ने जनदर्शन में लोगों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं

श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलरामजी के विग्रहों को रथारूढ़ कर रथयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं द्वारा बांस की तुपकी में मालकांगनी के बीज रखकर भगवान को सलामी दी जाती है, यह बस्तर गोंचा महापर्व को पूरे विश्व में सबसे अलग एवं अनूठा महापर्व के रूप में स्थापित करता है।

बस्तर में बंदूक को तुपक कहा जाता है, तुपक शब्द से ही तुपकी शब्द बोल-चाल में प्रचलित हुआ है, इसे चलाने से पटाखे जैसी आवाज होती है। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी, बस्तर गोंचा समिति के अध्यक्ष विवेक पाण्डे, सहित रजनीश पाणीग्राही, वेदप्रकाश पांडे , नरेन्द्र पाणीग्राही, दिनेश पाणिग्राही, हेमंत पांडे, ओंकार पांडे, आत्माराम जोशी, डिलेश्वर पांडे, गजेंद्र पाणिग्राही, चिंतामणि पांडे, विजय पांडे, बिम्बाधर, ईश्वर पाणिग्राही, वेणुधर पाणिग्राही, हेमंत पाणिग्राही, प्रशांत पाणिग्राही, जय प्रकाश पाढ़ी, विमल पांडे, देवकृष्ण पानीग्राही, नुरनेश पानीग्राही, ललित पाणिग्राही शामिल थे।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

सीएम साय ने जनदर्शन में लोगों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन

यह भी पढ़ें

ankita- rhea

अंकिता लोखंडे : क्या उसे एक डिप्रेस्ड आदमी को ड्रग्स का सेवन करने देना चाहिए था?

10/09/2020
Priyanka Gandhi

इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान

15/10/2024
sonelal patel

अपना दल (एस) धूमधाम से मनाएगी यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती समारोह

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version