• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई हटाओ रैली में राहुल बोले- मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए रविवार को कांग्रेस जयपुर में ‘महंगाई हटाओ रैली’ कर रही है। इस रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए। रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी।

राहुल ने कहा, ‘देश के सामने कौनसी लड़ाई है और लड़ाई किसके बीच में है, कौनसी विचारधाराओं के बीच में है। आप जानते हो कि दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती। वैसी ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू, दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है।’

राहुल ने बताया, हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। ये सब हिंदू हैं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हैं। आज मैं आपको हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच में फर्क बताना चाहता हूं। महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह है। पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में निकालने देता है। महात्मा गांधी ने आत्मकथा लिखी, माय एक्सपीरियंस विद ट्रूथ, मतलब पूरी जिंदगी उन्होंने सत्य को समझने के लिए बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी।’

राहुल ने कहा, ‘हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। उसको सत्य से कुछ लेना-देना नहीं। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और इसके लिए वो कुछ भी कर डालेगा। किसी को मार देगा, कुछ भी बोल देगा, जला देगा, काट देगा, पीट देगा, मार देगा, उसे सत्ता चाहिए। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ताग्रह है। हिंदू अपने डर का सामना करता है। हिंदू खड़ा होकर अपने डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता है। वो शिवजी जैसे अपने डर को निगल जाता है, पी लेता है। हिंदुत्ववादी अपने डर के सामने झुक जाता है। अपने डर के सामने मत्था टेकता है। हिंदुत्ववादी को उसका डर डुबा देता है और इस डर से उसके दिल में नफरत पैदा होती है। गुस्सा आता है, क्रोध आता है। हिंदू डर का सामना करना पड़ता है। उसके दिल में शांति, प्यार, शक्ति पैदा होती है। ये हिंदुत्ववादी और हिंदू के बीच में फर्क है।’

हरिशंकर तिवारी के तीनों पुत्र साइकिल पर हुए सवार, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैंने आपको ये भाषण क्यों दिया? क्योंकि आप सब हिंदू हो, हिंदुत्ववादी नहीं। ये देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं और आज अगर इस देश में महंगाई है, दर्द है, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है।

हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा था मैं सच्चाई चाहता हूं, मैं सच्चाई ढूंढता हूं, मुझे सत्ता नहीं चाहिए, वैसे ही ये कहते हैं मुझे सत्ता चाहिए, सच्चाई से मुझे कुछ लेना-देना नहीं।’

Tags: delhi newsMahngaai Hatao rallyNational newsrahul gandhi
Previous Post

मिट्टी का टीला धंसने से कस्तूरबा गांधी की पांच छात्राएं जख्मी

Next Post

एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था मजदूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Next Post

एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था मजदूरी

यह भी पढ़ें

NIA

दरभंगा ब्लास्ट: NIA को मिली दो संदिग्ध आतंकियों की रिमांड

03/07/2021
Murder

ट्रिपल मर्डर से दहला गाजीपुर, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या

08/07/2024
शाहरुख खान

Shahrukh Khan के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा तो खुशी से झूम उठे किंग खान

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version