• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorists encounter

terrorists encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान अमीर बशीर डार पुत्र बशीर डार निवासी कुजेर यारीपोरा और आदिल अहमद शान पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी सुरसोना हातीपोरा, कुलगाम के तौर पर हुई है।

दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया और जब यह पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाबल वहां से चले गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को पुलिस को कुलगाम के रेडवानी इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के जवान के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है।

पीएम मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को किया याद

सबसे पहले दोनों आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार मौके दिए गए, परंतु हर बार आतंकियों ने उसका जवाब अपनी गोली से ही दिया। वहीं सुरक्षाबलों ने अंधेरा होने की वजह से मुठभेड़ को सुबह तक टाला दिया।

सुबह एक बार फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, परंतु जब उन्होंने इस बार भी हथियार डालने से इंकार कर दिया तो भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया।

Tags: army encounterJammu-Kashmir newskulgama encounterLashkar-e-Taiba terrorists killedtwo terrorists killed
Previous Post

पीएम मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को किया याद

Next Post

अब 21 साल से पहले नहीं कर सकेंगे बेटियों की शादी, जानिए मोदी सरकार का फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
Marriage

अब 21 साल से पहले नहीं कर सकेंगे बेटियों की शादी, जानिए मोदी सरकार का फैसला

यह भी पढ़ें

सोनू सूद और रितेश देशमुख

बुजुर्ग महिला की मदद के लिए सामने आए सोनू सूद और रितेश देशमुख

26/07/2020
left eyes winking

महिलाओं की दाई आंख फड़कना माना जाता है अशुभ, जानें क्यों?

03/01/2022
Central Zonal Council meeting

केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, योगी समेत चार राज्यों के सीएम मौजूद

24/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version