• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धन दोगुना करने के नाम पर 10 करोड़ रुपए ठगने वाले को एसटीएफ़ ने धार दबोचा

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ ने मत्स्य पालन कराने के नाम पर 14 महीने मे धन दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 300 लोगों से 10 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली माउंटेन एलाएंस प्रा.लि. कम्पनी के मालिक व मस्टरमाइंड विश्वनाथ प्रसाद निषाद को उसके सहयोगी निरंजन के साथ लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।

आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, एक एफ डी, 3 वर्क लेटर हेड और 55 वर्क कस्टमर डिटेल कुल 2704 आइडी बरामद हुई हैं। इन दोनों को राजधानी के ओला आफिस के निकट विभूतिखण्ड से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एसटीएफ को विगत काफी समय से मल्टीलेवल मार्केटिंग के माध्यम से जनता से अरबों रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोहों की सचूनाएं  मिल रही थीं। इस संबंध में एसटीएफ की टीमों को सक्रिय किया गया  था। अभिसूचना संकलन के माध्यम से जानकारी मिली कि मत्स्य पालन कराने के नाम पर 14 महीने मे धन दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 300 लोगों से 10 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली माउंटेन एलाएंस प्रा.लि. कम्पनी के मालिक प मस्टरमाइंड विश्वनाथ प्रसाद निषाद जो पुलिस से छिपकर रह रहा है, लखनऊ में अपने सहयोगी निरंजन के साथ मौजूद है।

इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने विश्वनाथ प्रसाद निषाद व निरंजन को ओला आफिस के निकट विभूतिखण्ड, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त विश्वनाथ प्रसाद निषाद ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके द्वारा माउंटेन एलाएंस प्रा.लि. कम्पनी बनायी गयी जिसमे वह, तारा चौहान व साहिल कुमार डायरेक्टर हैं। उसके द्वारा वर्ष 2019-2020 में विभूतिखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ में आफिस व कॉल सेन्टर खोलकर लोगों को कॉल कराकर झांसा दिया गया। कम्पनी द्वारा मत्स्य पालन करके फायदा कमाकर 14 महीने में लोगों का रूपया दोगुना किया जाता है। कम्पनी में 2000 रुपये से 10,00,000 रुपये तक जमा करने की विभिन्न स्कीमें हैं।

उनमें सबसे ज्यादा फायदे की स्कीम कम्पनी में पांच लाख पचास हजार रुपये जमा करने पर कम्पनी उस व्यक्ति के यहां तालाब खुदवायेगी व उसमें मछली पालन करेगी। कम्पनी इनवेस्टर को 14 माह तक 75 हजार रुपए प्रति माह व उसको उसके तालाब पर ही 8000 प्रति माह के हिसाब से चौकीदार की नौकरी भी देगी। इनवेस्टर को गारन्टी के तौर पर रजिस्टर्ड एग्रीमेण्ट व कम्पनी के बैंक खाते की पीडीसी चेक भी देगी। उसके द्वारा यह बताया गया था कि कम्पनी के पास लगभग 100 से अधिक खुद के तालाब भी हैं और पिछले 05 वर्षो से उप्र व मध्य प्रदेश में इन स्कीमों में बहुत सारे इनवेस्टरों को मुनाफा दिया गया है। उसने भल्ला फार्म को किराये पर ले रखा था, जो भी ब्रोकर व इनवेस्टर कम्पनी मे रूपया जमा करने मे रूचि लेते थे उनको गारंटी के तौर पर यही फार्म दिखाया जाता था।

उसके द्वारा एसोसिएटों व ब्रोकरों को उनके माध्यम से रूपया जमा कराने पर 10 प्रतिशत डायरेक्ट व 5 प्रतिशत बाइनरी इनकम पर कमीशन व 01 करोड़ जमा कराने पर स्विफ्ट कार देने का झांसा दिया गया, जिसके बाद एसोसिएटों व ब्रोकरों के माध्यम से मार्च 2021 तक उप्र व मध्य प्रदेश के लगभग 300 लोगों का 10 करोड़ रूपया कम्पनी में जमा हुआ। जिसके बाद माह अप्रैल 2021 में वह आफिस बन्द कर दिया और फरार हो गया था। आरोपी विश्वनाथ प्रसाद निषाद द्वारा ठगी के रुपए से लखनऊ व उन्नाव मे जमीन खरीदी गयी, 08 चार पहिया वाहन खरीदे गये। पुलिस ने कम्पनी के सभी बैंक खाते फ्रीज करा दिये हैं। अन्य डायरेक्टर व एसोसिएट व ब्रोकरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

सच्चाई और मानवीय मूल्यों के लिए संघर्ष करने वाला ही स्वतंत्र : सुलखान सिंह

Next Post

स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की युवक ने उठाई कृपाण, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post

स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की युवक ने उठाई कृपाण, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

यह भी पढ़ें

ब्राजील में कोरोना से 1.04 लाख से अधिक की मौत, 31 लाख के करीब संक्रमित

13/08/2020

आधुनिक और दक्ष पुलिसिंग के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : सीएम योगी

21/04/2022

‘India ने साजिश से मुझे किडनैप किया, मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली’, भगोड़े चोकसी का आरोप

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version