• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घाटी में सेना का आतंक पर प्रहार, 36 घंटे में ढेर किए 9 आतंकी

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
army encounter

army encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। श्रीनगर के पंथाचौक में गुरुवार देर रात हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ जवान समेत कुल चार जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को श्रीनगर के बदामी बाग स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सुहैल अहमद राथर और उसके दो साथी हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के शवों के साथ हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। पिछले दो दिनों के भीतर ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी के श्रीनगर के अलावा कुलगाम व अनंतनाग जिलों में हुई मुठभेड़ में अब तक नौ आतंकियों को मार गिराया है। इनमें कश्मीर टाइगर्स फोर्स का चीफ कमांडर अल्ताफ और दो पाकिस्तानी आतंकी भी थे जबकि इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हुआ था।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर पुलिस को अपने सूत्रों से पंथाचौक के गोमेंदर मोहल्ले आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर क्षेत्र में आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और ग्रेनेड भी फेंके। अचानक हुए इस हमले में एसओजी के तीन जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवानों को तुरंत मौके से निकालकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया।

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

इस हमले के बावजूद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी और तेज कर दी। इस बीच वहां फंसे कुछ नागरिकों को सुरक्षाबलों ने मौके से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अपना प्रहार तेज करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया।

आइजीपी विजय कुमार ने पंथाचौक मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके शव और हथियार सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिये हैं। फिलहाल आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आस पास कुछ और आतंकियों के छिपे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मुठभेड़ स्थल के आस पास स्थित मकानों की तलाशी ली जा रही है।

Tags: army encounterJaish-e-Mohammad in KashmirJammu-Kashmir newsShrinagar news
Previous Post

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Next Post

साल के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 459 अंक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
share market

साल के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 459 अंक उछला

यह भी पढ़ें

rajnath singh

राजनाथ ने हुनर हाट का किया उद्घाटन, कहा- अर्थव्यवस्था में शिल्पकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान

21/02/2021
रिकी पोंटिंग Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया की अपनी सरजमीं पर ऐसी हार हैरान करने वाली : रिकी पोंटिंग

20/01/2021
Neha kakkar

नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल के सेट पर लगी चोट

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version