• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इत्र कारोबारी याक़ूब पर कसा IT का शिकंजा, घर पहुंची नोट गिनने की मशीनें

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Prakashan Group

income tax raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग का शिकंजा इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब पर कसता जा रहा है।

शुक्रवार को आयकर विभाग टीम ने मोहम्मद याकूब के यहां छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है और नोटों की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं।

बता दें कि इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां शुक्रवार सुबह से ही छापेमारी जारी है। याकूब के साथ-साथ लखनऊ में रहने वाले उनके भाई मोहसीन के यहां भी इनकम टैक्स विभाग के 4-5 अधिकारी पहुंचे थे। मोहसीन हजरतगंज में स्थित अपनी कोठी में रहते हैं। कन्नौज में इत्र के सबसे बड़े और पुराने कारोबारियों में गिने जाने वाले मलिक मियां के यहां भी छापेमारी हुई थी।

इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को कन्नौज में सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। हालांकि सपा एमएलसी की दावा है कि 27 घंटे की जांच में आयकर विभाग की टीम को कुछ नहीं मिला है। पुष्पराज जैन ने पिछले दिनों अखिलेश यादव के हाथों समाजवादी इत्र लॉन्च कराया था। पुष्पराज कन्नौज में उसी इलाके में रहते हैं जहां पीयूष जैन का पुश्तैनी घर है। इसके साथ-साथ दोनों सुगंधित कंपाउंड बनाने के ही कारोबार से जुड़े हैं।

नए साल में मिला 28 IPS को प्रमोशन का तोहफा, अविनाश चंद्र बने DG

कन्नौज के साथ-साथ पंपी जैन के मुंबई स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी हुई थी। पुष्पराज जैन की कम्पनी प्रगति एरोमा का रिजनल दफ्तर मुंबई में है, वहां पर भी छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि मुम्बई दफ्तर से दुबई, अबू धाबी समेत कई देशों में इत्र का इंपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा मुंबई के मलाड में भी इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। ये जगह भी पुष्पराज जैन से जुड़ी है। यहां स्थित अशोक इनक्लेव अमार्टमेंट में टीम आई थी, जो कि कुछ देर बाद लौट भी गई।

Tags: crime newsIncome Tax Raidkannauj newsmohammad yakubperfume traderpiyush jainpushpraj jainup news
Previous Post

नए साल में मिला 28 IPS को प्रमोशन का तोहफा, अविनाश चंद्र बने DG

Next Post

15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
vaccination

15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है : ओमप्रकाश राजभर

25/06/2021

नागिन को कार सवार ने कुचला, इंसाफ के लिए थाने पहुंचा नाग

20/10/2021
Eknath Shinde

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? महायुति की मीटिंग कैंसल, एकनाथ शिंदे अचानक गांव रवाना

29/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version