• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : आशीष पटेल

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के नेतृत्व में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर आशीष पटेल ने कहा कि चुनाव हेतु आज से आवेदन फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर गठित कमेटी की मंजूरी के बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले आवेदक को टिकट देने पर विचार किया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता हेतु विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं बूथ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि गांव-गांव में पार्टी द्वारा उठाए गए सामाजिक न्याय के मुद्दों और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि विधानसभा स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रत्याशी के चयन में इस कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कमेटी में जोन प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। इस कमेटी की मंजूरी के बाद ही आवेदक के बारे में शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा।

राम नाईक एवं हृदय नारायण दीक्षित पर लिखी पुस्तकों का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हेतु दो जनवरी से आवेदन फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। सात जनवरी तक आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा, आरबी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ.लीना तिवारी, विधायक राजकुमार पाल्, दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह, कौशल सिंह, केके पटेल, राजेश पटेल बुलबुल, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप वर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया, युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, दिनेश बियार, गिरजेश पटेल, पप्पू माली, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, हरिश्चंद्र पटेल सहित पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी  उपस्थित थे।

Tags: Apna DalAshish PatelLucknow NewsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

प्रदेश में वर्ष 2021 में 165 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2.7 करोड़ से अधिक कैश बरामद

Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल देवरिया में किसान मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल देवरिया में किसान मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Army commando missing

अभ्यास के दौरान तख्त सागर में लापता हुए सेना के कमांडो की तलाश जारी

08/01/2021
horoscope

भगवान राम ने यहां की थी यहां भगवान शंकर की पूजा, इंद्रद्युम्नेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा

07/10/2021

CRPF कैंपस में मिला जवान का क्षत-विक्षत शव

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version