• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से गुरुवार को कर्नाटक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सी.एन. अश्वत्थ नारायण  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भ्रमण पर आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

■ उत्तर प्रदेश की पावन भूमि पर कर्नाटकवासियों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहे हैं।

■ अयोध्या दर्शन से लखनऊ आए प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री  ने कहा कि आप सभी आज श्रीअयोध्याधाम में श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत लखनऊ आये हैं। यह कितना सुखद है कि अयोध्या की सुरक्षा जिन हनुमान  के हाथों में है, वह भी मूलतः कर्नाटक के रहने वाले थे। भगवान श्रीराम उन्हें जब अयोध्या लेकर आये तबसे वह हनुमानगढ़ी में विराजते हुए अयोध्या की सुरक्षा का प्रभार संभालते हैं।

■ मुख्यमंत्री  ने कहा कि कर्नाटक में भगवान श्री मंजूनाथ की परम्परा, नाथ सम्प्रदाय की शैव परम्परा को ही आगे बढ़ाती है और एक-दूसरे को सुदृढ़ आध्यात्मिक भाव के साथ जोड़ती है।

■ मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि 500 साल से जो नहीं हो सका वह आज हो रहा है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद अगर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो इसका कारण लाखों सनातन आस्थावानों का संघर्ष और साधना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कोई भी अयोध्या नहीं जाना चाहता था, लोगों को डर लगता था कि कहीं उन पर कोई दाग न लग जाए। लेकिन अपनी विरासत के प्रति गौरव और आस्था के प्रति सम्मान का भाव ही है कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल अयोध्या आये बल्कि अयोध्या को उसके पुरातन आभा से मंडित भी कर रहे हैं। आज जनभावनाओं के अनुरूप प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हुआ है।

cm yogi

■ मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध समय के साथ और मजबूत होते जाएंगे। उत्तर प्रदेश में हर कर्नाटकवासी का सदैव स्वागत है। उन्होंने बेंगलुरु और रामनगर के विपरीत उत्तर प्रदेश के शीतकालीन मौसम के बीच उत्तर प्रदेश में पर्यटन के समय अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही भरोसा दिया कि सरकार/स्थानीय प्रशासन हर समय उनके सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगी।

■ कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सी.एन. अश्वत्थ नारायण ने भगवान राम की भूमि उत्तर प्रदेश में आगमन को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध रामायणकालीन है। आज जब शताब्दियों के इंतज़ार के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो रहा है तो कर्नाटक का हर नागरिक उत्साहित है-आनंदित है। अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री  को बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हर व्यक्ति अपने साथ अयोध्या की मिट्टी प्रसाद के रूप में ले जा रहा है। रामनगर जिले में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में भी इस मिट्टी का उपयोग करेंगे।

■ मंत्री अश्वत्थ नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के संबंधों में प्रगाढ़ता आई है। कर्नाटकवासी मुख्यमंत्री  के व्यक्तित्व, कार्यशैली और विजन से अत्यंत प्रभावित हैं।

माफिया मुख्तार को हुई सजा तो ट्विटर पर छाया योगी का बुलडोजर

■ कर्नाटक के रामनगर जनपद सिल्क, मिल्क और आम के लिए प्रसिद्ध है। कर्नाटक राज्य आईटी हब के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को भी प्रोत्साहित कर रहा है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री  के प्रति विशेष आभार भी जताया।

‘जय-जय सिया राम और भारत माता की जय’ के नारों से किया मुख्यमंत्री का अभिवादन

प्रतिनिधिमण्डल में कर्नाटक के बेंगलुरु और रामनगर जिलों के निवासी शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सामने देखकर अभिभूत युवाओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन ‘जय-जय सिया राम और भारत माता की जय’ के नारों से किया। मुख्यमंत्री को अपना परिचय देते हुए रामनगर से आये एक युवा ने मुख्यमंत्री को ‘युवा हृदय सम्राट’ की संज्ञा दी तो बेंगलुरु से आए एक अन्य युवा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही वह एक नर है। यूपी का बुलडोजर मॉडल पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है। उत्साह से भरे लोगों ने टूटी-फूटी हिंदी और फिर कन्नड़ भाषा में मुख्यमंत्री  के अयोध्या  में श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन के बाद योगी  से भेंट को अपने वन का सौभाग्य बताते हुए ईश्वर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: cm yogikranataka delegationLucknow News
Previous Post

माफिया मुख्तार को हुई सजा तो ट्विटर पर छाया योगी का बुलडोजर

Next Post

UP GIS: अर्जेंटीना और जापान के निवेशकों के साथ हुई सार्थक चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
UP GIS

UP GIS: अर्जेंटीना और जापान के निवेशकों के साथ हुई सार्थक चर्चा

यह भी पढ़ें

share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 455 अंक उछला

16/12/2021
CM Yogi

कर्नाटक चुनाव में योगी की सभाओं की मांग

12/04/2023
cm dhami

सीएम धामी ने दुग्ध उत्पादकों को 22 करोड़ की धनराशि वितरित की

05/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version