• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ डबल मर्डर में नया मोड, रेलवे अफसर की लाइसेंसी गन से चली थी गोली

Desk by Desk
27/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
लखनऊ डबल मर्डर

लखनऊ डबल मर्डर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे अधिकारी के घर पर हुए डबल मर्डर के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, मां-बेटे की मौत के बाद मेडिकल जांच में पता चला है कि उन पर गोली नाबालिग बेटी की शूटिंग गन से नहीं बल्कि आरडी वाजपेई की लाइसेंसी गन से चली थी।

लखनऊ के पॉश इलाके विवेकानंद मार्ग पर अगस्त के महीने में रेलवे अधिकारी राजेश दत्त वाजपेई के सरकारी बंगले के भीतर उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई थी। अब मेडिकल जांच में सामने आया है कि आरडी वाजपेई की लाइसेंसी गन से गोली चली थी और पुलिस ने इस मामले को रफा दफा करने के लिए आरडी वाजपेई की गन का जिक्र अपनी रिपोर्ट में नहीं किया।

लखनऊ में डबल मर्डर : गौतमपल्ली इलाके में रेलवे अधिकारी की पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या

बता दें कि बीती 29 अगस्त को आरडी वाजपेई की पत्नी मालिनी और बेटे की हत्या उन्हीं की नाबालिग बेटी ने कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया था। मौके पर लखनऊ पुलिस के आला अधिकारियों समेत रेलवे के बड़े अधिकारियों ने पहुंच कर जांच शुरू की और चार-पांच घंटे में ही खुलासा कर दिया कि दोनों की हत्या उन्हीं के परिवार की नाबालिग बेटी ने की है।

वहीं हत्या की वजह बतायी गई कि लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने डिप्रेशन में दोनों हत्याएं कीं। घटनास्थल पर किसी बाहरी के आने-जाने के सबूत भी नहीं मिले। लिहाजा ये मान लिया गया कि ये डिप्रेशन में की हत्याओं का ही मामला है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि किसी ने ये समझने की कोशिश नहीं की कि आखिर बेहद शांत रहने वाले परिवार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि नाबालिग लड़की ने अपने ही भाई और मां को दोपहर में सोते वक्त सिर में गोली मार दी।

लखनऊ में डबल मर्डर : पुलिस ने बताया कि रेलवे अफसर की बेटी ने ही घटना को अंजाम दिया

हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की लापरवाही भी दिखाई देती है। 29 अगस्त को जब बंगले में हत्या हुई तो वहां पुलिस पहुंचती उससे पहले ही रेलवे के अधिकारी पहुंच चुके थे। अधिकारियों ने किसी के कहने पर घटनास्थल पर कई चीजों से छेड़छाड़ की थी, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई पूछताछ नहीं की। मौके पर यूपी के डीजीपी और लखनऊ के कमिश्नर खुद पहुंच चुके थे। जानकारी ये है कि इस मामले मे खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को मामले की ठीक से जांच करने के लिए कहा था। वो भी इसलिए क्योंकि आरडी वाजपेई के कहने पर मुख्यमंत्री से एक केंद्रीय मंत्री ने फोन करके मदद करने की बात कही थी।

-अब जब मामला इतना हाई प्रोफाइल हो तो पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रखती है। शायद इसलिए पुलिस ने इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बेटी ने मां और भाई की हत्या खुद की प्वांइट 22 की गन से की थी। बताया ये गया कि 14 साल की नाबालिग बेटी शूटिंग की नेशनल खिलाड़ी है, लिहाजा उसके पास अपनी गन थी लेकिन हकीकत ये है कि इस हत्याकांड में इस्तेमाल की हुई गन आरडी वाजपेई की थी। जो कि लाइसेंसी .22 बोर की गन है और घर में खुले में रखी रहती थी।

यूपी : चार बादमाशों की गैंगस्टर एक्ट के तहत साढ़े 29 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

ये इस मामले का ऐसा पहलू है जिसे पुलिस ने इसलिए छुपाया ताकि आरडी वाजपेई पर कोई बात न आए। आर्म्स एक्ट के मुताबिक अगर किसी की लापरवाही से उसकी लाइसेंसी गन का गलत इस्तेमाल होता है तो उसके खिलाफ भी मुकदमा होता है। यहां तक कि उसका लाइसेंस जब्त होने के साथ-साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। हालांकि यहां तो बात मामले को संभालने की थी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तो दूर, आरडी वाजपेई से बंदूक का लाइसेंस भी नहीं हासिल किया।

जानकारी के मुताबिक आरडी वाजपेई की पत्नी मालिनी और उनके बच्चों को किसी भी रिश्तेदार से मिलने की इजाजत नहीं थी। सबसे बडा आरोप तो आरडी वाजपेई के ससुर विजय मिश्रा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि एक नाबालिग लड़की अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दे सकती। इसके पीछे कोई और है, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

सुखबीर बादल का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, बोले-भाजपा ने गठबंधन धर्म की पवित्रता भंग की

विजय मिश्रा के मुताबिक आरोपी नाबालिग लड़की किसी भी तरह से मानसिक विक्षिप्त नहीं है और न ही डिप्रेशन का शिकार है। उसे जबरन उनके दामाद आरडी वाजपेई पागल करार देने में लगे हुए हैं। ताकि इस पूरी घटना को पागलपन में की हुई घटना करार दी जा सके और इसके पीछे हत्या की असली वजह छुप सके।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindilucknow crime newsLucknow Double Murdermurder of wife and son of railway officernew revelation in Lucknow double murderरेलवे अधिकारी की पत्नी-बेटे की हत्यालखनऊ डबल मर्डरलखनऊ डबल मर्डर में नया खुलासा
Previous Post

यूपी : चार बादमाशों की गैंगस्टर एक्ट के तहत साढ़े 29 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Next Post

लखनऊ : चलती कार बनी आग का गोला, कोई हताहत नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
burning car

लखनऊ : चलती कार बनी आग का गोला, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

Road Accident

भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में कार घुसी, तीन की मौत, पांच घायल

08/12/2020
Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्‍मी होंगी प्रसन्‍न

15/10/2024
drone

प्रधानमंत्री के आवास और काफिले की सुरक्षा में लगेंगे ऐंटी-ड्रोन सिस्टम, देश में ही बनेगा

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version