• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में 14.66 लाख मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 18 से 19 साल के आयुवर्ग वाले 14.66 लाख नये मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित होने पर यह जानकारी दी।

उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने यहां बताया कि वर्तमान समय मे प्रदेश मे कुल 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के कुल 14 लाख 66 हजार 470 नये नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही निर्वाचक नामावली में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की कुल संख्या संख्या अब 19 लाख 89 हजार 902 हाे गयी है। इनमें से 10 लाख 62 हजार 410 पुरूष तथा 9 लाख 26 हजार 945 महिला एवं 547 अन्य (किन्नर आदि) मतदाता हैं।

शुक्ला ने कहा कि पुनरीक्षण में मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात में सुधार भी हुआ है। पहले यह 857 था, जो वर्तमान में 868 हो गया है। अर्थात एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 868 महिला मतदाता हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश में कुल 52 लाख 80 हजार 882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरूष और 28 लाख 86 हजार 988 महिला एवं 1,636 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में कुल 21 लाख 40 हजार 278 मतदाताओं के नाम विभिन्न श्रेणियों में हटाये भी गये हैं।

इस पुनरीक्षण मे दिव्यांग मतदाताओं 10 लाख 64 हजार 266 दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग हो गयी है। अंतिम प्रकाशित नामावली में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 24 लाख 03 हजार 296 मतदाता हैं।

Tags: Lucknow Newsup election 2022up news
Previous Post

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

Next Post

यूपी में बन रहे सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे देंगे विकास को नयी ऊंचाई: गडकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Next Post

यूपी में बन रहे सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे देंगे विकास को नयी ऊंचाई: गडकरी

यह भी पढ़ें

sharad pawar

शरद पवार के गॉल ब्लैडर से देर रात निकाला गया स्टोन, हालत स्थिर

31/03/2021
library

पुस्तकालय का हमारे जीवन में महत्व

12/07/2022

उप्र में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर घटकर रह गयी है 0़ 6 प्रतिशत : योगी

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version