• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बन रहे सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे देंगे विकास को नयी ऊंचाई: गडकरी

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ प्रयागराज और कानपुर से जुड़ी विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुये कहा कि राज्य में इस समय सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाने का काम चल रहा है।

गडकरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण द्वारा बनाये जाने वाले विभिन्न मार्गों के शिलान्यास समारोह में कहा कि गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस हाइवे बना जायेगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग गोरखपुर बाईपास से बिहार होकर सिलीगुड़ी तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि 519 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे के निर्माण की लागत 32 हजार करोड़ रुपये होगी और इसका कार्य 6 महीने में शुरू हो जाएगा। गडकरी ने इस अवसर पर लखनऊ से कानपुर हाइवे का भी शिलान्यास करते हुये कहा कि इस मार्ग के निर्माण का काम दिसंबर 2022 से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को कानपुर में शुक्लागंज से लखनऊ रिंग रोड में जोड़ा जायेगा।

गौरतलब है कि इस मार्ग का शिलान्यास गडकरी को कानपुर में करना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका विमान कानपुर में उतर नहीं सका। इस वजह से उन्होंने लखनऊ से ही इन मार्गों का वर्चुअल शिलान्यास किया। गडकरी ने इस अवसर पर बताया कि बुंदेलखंड में चंबल एक्सप्रेस वे 8 हजार करोड़ की लागत से बन रहा है। लगभग 358 किलोमीटर लंबा यह मार्ग इटावा से शुरू होकर, मध्यप्रदेश में श्योपुर के साथ भिंड, मुरैना से होकर राजस्थान में कोटा तक जाएगा। इस एक्सप्रेस वे को दिल्ली मुम्बई कॉरिडोर से जोड़ा जायेगा।

इस अवसर पर योगी और सिंह ने विकास को गति देने वाले इन राजमार्गों से उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिये गडकरी का अभार जताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 7 वर्षो में लखनऊ के विकास के लिए मैंने और मुख्यमंत्री योगी ने कोई भी बात कही हो, वह सब पूरी की। लखनऊ के सांसद सिंह ने कहा, “आज जितनी भी घोषणाएं गडकरी जी ने की हैं उसके लिए मैं लखनऊ वालों की ओर से गडकरी जी और योगी जी का आभार व्यक्त करता हूं।”

Tags: Lucknow NewsNitin Gadkariup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 14.66 लाख मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

Next Post

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : सीएम योगी

18/07/2026
CM Yogi met the family of Dalit student Lalita Gautam
उत्तर प्रदेश

दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- एक भी दोषी बचेगा नहीं

18/07/2026
Sonam Wangchuk's wife Geetanjali issues ultimatum to Safdarjung Hospital
Main Slider

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

18/07/2026
Abhijeet Dipke started a fast unto death
Main Slider

अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, तो CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुरू किया आमरण अनशन

18/07/2026
Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

The BJP has expelled four leaders from the party.

बिहार चुनाव: जेडीयू के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

27/10/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने तीन शहरों के लिए एयर एशिया की उड़ान सेवाओं की शुरुआत की

05/08/2022
Laxman Dwar

राम की नगरी में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार

12/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version