• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को वितरित किया लोन

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swarozgar Sangam program

Swarozgar Sangam program

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमंत्री आवास में ऑनलाइन माध्यम से स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत 5,06,995 लाभार्थियों को 4,314 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आप अगर किसी एक को नौकरी देते हैं, तो वो सिर्फ एक को नहीं उससे जुड़े एक परिवार के जीवन यापन का माध्यम बनते हैं। एक जीवन एक उत्पाद के माध्यम से हर जिले की एक पहचान थी। लेकिन बीच की सरकारों ने उन पहचानों को खत्म कर दिया।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने उन को पहचान दी है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से हमने परंपरागत हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के कार्य किये। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए भी कार्य किये। बैंकिंग सखी के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सारे कार्य शुरु किये। जिसके माध्यम से मिशन शक्ति के जरिए नारी सम्मान और स्वावलंबन हो रहा है।

आज प्रदेश के 75 हजार महिलाओं के जिलों में प्रशिक्षण देते हुए उन्हें ऋण भी दे रहे हैं। आज 25 हजार कारीगरों को प्रधानमंत्री श्रम योजना के माध्यम से निशुल्क ऋण दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एमएसएमई द्वारा हमारे रोजगार अभियानों ने प्रदेश में व्यापक रोजगार उपलब्ध करवाए गए। 40 लाख कामगार जो कोरोना में वापस आये उन्हें रोजगार के माध्यम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ये सतत चलने वाला अभियान है। अगर किसी व्यक्ति के हुनर को रोजगार के साथ जोड़ते हैं, तो समाज स्वावलंबी बनता है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पिछले 5 सालों में प्रगति का ये एक कारक है।

योगी सरकार ने 2955 करोड़ की पेंशन राशि की ट्रांसफर, 98 लाख लोगों को फायदा

MSME सेक्टर को निवेश के माध्यम से गति मिली। 5 लाख 6 हजार 995 लाभार्थियों को आज 4 हजार करोड़ से अधिक का ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें आज लोन मिला उनसे एक अपील है कि बैंकों के साथ सतत सम्पर्क बनाये रखें। हम नया प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम तीसरी कोरोना की लहर को देखते हुए कम आय वर्ग के लोगों को अगले 4 महीने में भरण पोषण भत्ता देने का कार्य कर रहे हैं। जिससे उन्हें पलायन को मजबूर न होना पड़े। पिछले 5 सालों में हुए प्रगति का असर है कि आज 5 लाख से अधिक लोग स्वतः रोजगार के लिए लाभान्वित हुये हैं।

Tags: cm yogiLucknow NewsSwarozgar Sangam programup newsYogi News
Previous Post

Air India में कोरोना विस्फोट, इटली से आई फ्लाइट में 182 में से 100 यात्री संक्रमित

Next Post

जैविक खेती से जन, जमीन और जल की चिंता

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post

जैविक खेती से जन, जमीन और जल की चिंता

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

23/02/2021
Lice

जुओं से पाना चाहते हैं छुटकारा, आजमाए ये उपाय

14/11/2025
alia bhatt

बॉलिवुड : मुंबई आलिया भट्ट की एक खास दोस्त की हुई मौत

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version