• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जनपद के बिल्हौर क्षेत्र के अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को भीषण हादसा हो गया और बस पलट गई। हादसे में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये।

सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम ने घायलों को निकटवर्ती कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही बस अभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मकनपुर के पास ही पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। इससे किलोमीटर संख्या 214 पर बस हादसे का शिकार हो गई और बस पलट गई। हादसे में 43 यात्री घायल हो गयें जबकि बस में 68 यात्री सवार थे।

तेज झटके साथ बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और पुलिस कर्मियों ने घायलों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया। इसमें बिहार के मधुबनी, गोट परसाई गांव निवासी 50 वर्षीय शैलेंद्र कुमार, किशनपुर छत्रपति निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार, अररिया, रानीगंज कोशिकापुर निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार, 42 वर्षीय हरिनारायण, सुपौल, नरपतगंज, शेख टोला डुमरी निवासी 22 वर्षीय इमरत पत्नी मो. मोइन शाह, मधुबनी, झाझ पट्टी निवासी मंजू देवी पत्नी मुकेश कुमार, हथौली निवासी 45 वर्षीय कुलदीप मंडल, लोकही, काकर डोम निवासी 28 वर्षीय मिथिलेश कुमार को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। शैलेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल कानपुर के आरौल-ठठिया थाना क्षेत्र के बीच का है। इससे संबंधित थाना से ही कार्रवाई की जाएगी। चालक का नाम पता नहीं हो सका है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: accident newskanpur newsup news
Previous Post

आधा दर्जन मामलों का आरोपी उबैद अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

Next Post

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
road accident

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy S22 Ultra

सस्ता हुआ सैमसंग के ये प्रीमियम फोन, मात्र इतनी रह गई कीमत

17/10/2022
cm yogi

पुलिस को दौड़ाने वाले आज खुद बचके भाग रहे : सीएम

18/09/2022
Avalanche

हिमस्खलन में फंसे छह पर्यटकों की मौत, युद्धस्तर पर चलाया गया बचाव अभियान

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version