Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा

पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत, इस साल भी स्कूल फीस में नहीं होगी बढ़ोत्तरी

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने इस साल भी स्कूल फीस न बढ़ाने का फैसला लिया है।

कोरोना के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे पेरेंट्स के लिए यूपी सरकार के इस फैसले से काफी मदद मिलेगी। प्रदेश में ये तीसरी साल है जब स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला द्वारा फिस में बढ़ोतरी न करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी बोर्ड के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भी फीस बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। ये फैसला यूपी बोर्ड, CBSE और CISCE जैसे तमाम बोर्ड पर लागू होगा।

दरअसल, इससे पहले भी देखा गया है कि सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए कई स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने का प्रयास किया, जिनपर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। इस बार भी यही नियम लागू रहेगा। अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर फीस बढ़ाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बोट पर अचानक गिरी चट्टान, वीडियो में देखें मौत का मंजर

आदेश के मुताबिक, सत्र 2019-20 में स्वीकृत फीस ही ली जाएगी। इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज सोमवार से 16 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले स्कूलों को 16 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किए गया थे। कोरोना और ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button