• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्मी में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, 3 थानों की पुलिस तैनात

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बागपत
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के बुढसैनी गांव में रविवार को आर्मी क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। क्लर्क के परिजनों का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या से भड़के लोगों ने 01 आरोपित को जिंदा जलाने का प्रयास किया। एसपी नीरज जादौन द्वारा त्वरित कार्रवाई करने से आरोपित की जान बच गई। गांव में 03 थानों की फोर्स घटना स्थल पर लगायी गयी है।

ग्राम बुढ़सैनी निवासी रामकुमार उर्फ बबलू आर्मी में क्लर्क के पद पर दिल्ली में सेना भवन में कार्यरत थे। वह अपने घर पर आए हुए थे। उनके परिजनों का गांव के एक परिवार से पिछले दो माह से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को पंचायत ने रास्ते के विवाद का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा कराया।

आरोप है कि रामकुमार उर्फ बबलू को विपक्षी बहाने से अपने घर पर बुलाकर ले गए। जहां पर रामकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हुई। एक आरोपित युवक ने कमरे में घुसकर दरवाजे बंद किए, जबकि अन्य आरोपित फरार हो गए।

एसपी के तुरंत फैसले ने बचाई एक की जान

हत्या की सूचना जैसे ही एसपी नीरज जादौन को मिली तो उन्होंने तत्काल 03 थानों की फोर्स व पीएससी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उस समय तक हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के मकान में तोड़फोड़ कर दी और आरोपित युवक की बुरी तरह से पिटाई कर चुके थे। उसके मकान में आग लगाने की तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंची गई और मौके पर मौजूद लोगों से छुड़ाकर आरोपित युवक को हिरासत में लिया। पुलिस अगर समय रहते नहीं पहुंचती 01 आरोपित की जान चली जाती।

पीएसी ने मोर्चा संभाला पुलिस भी तैनात

एसपी नीरज जादौन ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बालैनी, सिंघावली अहीर, बिनौली थाना पुलिस और पीएसी ने गांव में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

Tags: baghpat newscrime newsmurdershot deadup news
Previous Post

न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप के आरोपियों पर अभियोग दर्ज

Next Post

सरकारी कर्मी बताकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
arrested

सरकारी कर्मी बताकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Amrit Snan

खुसरोबाग में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए तैयार है होल्डिंग एरिया

25/01/2025
cylinder explosion

जन्मदिन की पार्टी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बच्चों समेत 20 लोग घायल

18/01/2023
madhuri dixit shriram nene video

माधुरी दीक्षित के लिए पति श्रीराम नेने ने बनाया कांदा पोहा

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version