• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने किया प्रबुद्ध लोगों से संवाद, विपक्ष पर बोला हमला

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बुलंदशहर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वर्ग के डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक आदि लोगों से संवाद कर कहा कि प्रदेश में कानून की पहले जो लचर व्यवस्था थी उसको प्रदेश की भाजपा सरकार ने काफी सुधारा है। जो लोग कैराना के माध्यम से कश्मीर बनाने का सपना देख रहे थे उनको बता दिया गया कि कश्मीर अब स्वर्ग बन गया है।

योगी ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जो लोग अवैध कब्जा करते थे, जिन्होंने जिले में उपद्रव और मुजफ्फरनगर, मेरठ, कोसीकलां में दंगा किया उनको कानून ने सबक सिखाया। वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और दंगाइयों को मालूम है कि अगर अब दंगा किया तो किसी चौराहे पर पोस्टर चिपका दिया जाएगा। जो लोग कानून को धता बताते थे कानून ने उन्हें गिरफ्त में लेने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहने लगी है। जनपद के पास ही फिल्म सिटी और जेवर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अवैध बूचड़खाने बंद किए, प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया। किसानों का 36 हजार करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया। कानून के राज में यूपी में दंगाइयों पर बुलडोजर चला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां पिछली सरकारों में दंगे होते थे और कई महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, लेकिन वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की स्थिति बदली है। आज प्रदेश में कांवड़ यात्रा होती है। सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है, अलीगढ़ में महेंद्र सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी की बनाई जा रही है। बुलंदशहर में कल्याण सिंह नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की प्रत्याशियों की सूची से साफ लगता है कि उनकी मंशा देश में विघटन, अराजकता और विनाश की राजनीति करने वाली है। माफियाओं और पेशेवरों को संरक्षण देने की नीति है। जनता जनार्दन ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवादी पार्टी को पिछले चुनाव में सबक सिखाया था। 2022 के चुनाव में भी जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा पार्टी को मिलेगा और 2022 में भाजपा जीत के बाद उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर लेकर चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 में भी भाजपा ने सबसे आगे रहकर सबके हित में काम किया। इस बार भी कोरोना महामारी की तीसरी लहर में चुनावी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। आप लोग सुरक्षित रह कर चुनाव में वोट देने का काम करें।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

अब देश के लिये राजनीति के माध्यम से तत्पर : कर्नल विजय

Next Post

18 लाख की अवैध शराब संग एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Nitin Gadkari
राजनीति

गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot met CM Vishnudev Sai.
राजनीति

मुख्यमंत्री साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

29/06/2026
Next Post
Illegal Liquor

18 लाख की अवैध शराब संग एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा

15/12/2022
maa mahagauri

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी आज, जानें कन्या पूजन के नियम

05/04/2025
CM Yogi

जीवन के समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा देगा राम नाम: सीएम योगी

19/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version