• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे परीक्षार्थियों का उग्र प्रदर्शन, पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गया। RRB-NTPC के रिजल्ट में धांधली की शिकायत को लेकर बिहार में छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। छात्र जहानाबाद, समस्तीपुर समेत कई इलाकों में रेलवे ट्रैक पर उतर गए। आज सुबह 9 बजे से छात्र ट्रैक पर उतरकर कर रहे हैं नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। वहीं गया जंक्शन पर भी आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल किया। छात्रों ने जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में आग लगा दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।

गया रेलवे स्टेशन पर RRB NTPC अभ्यर्थियों का विरोध जारी

आज सुबह ही छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और ग्रुप डी (श्रेणी-1) की परीक्षाएं स्थगित की घोषणा की थी। इसके बाद भी बुधवार को भी आरआरबी व एनटीपीसी में व्याप्त धांधली के विरोध में पूरे बिहार में छात्रों का आक्रोश उबाल पर है।

रेलवे बोर्ड ने रद्द की NTPC और Group D की परीक्षाएं, जानें वजह

आज गया में भी छात्रों ने जमकर बवाल काटा। गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलती ट्रेन पर जहां छात्रों ने जमकर पथराव किया। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित छात्रों ने यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जल रही ट्रेन की बोगियों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने वाली है।

भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद तो है लेकिन आक्रोशित छात्रों के सामने उग्र छात्रों पर से पुलिस का नियंत्रण टूटता दिख रहा है। उग्र छात्रों ने कई ट्रेनों को निशाना बनाया है। श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी छात्रों ने भारी क्षति पहुंचाई है।

Tags: bihar newscrime newsfire in passenger trainNational newsRRB NTPC exam
Previous Post

स्कूल में झण्डा फहराने के दौरान करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत, कई झुलसे

Next Post

सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यालय पर फहराया तिरंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post

सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यालय पर फहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें

centenary celebrations of AMU

AMU के शताब्दी वर्ष समारोह को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, 56 साल बाद ऐसा मौका

22/12/2020

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम राहत

23/08/2020
suicide

मेकअप आर्टिस्ट ने फांसी लागकर की आत्महत्या, डिप्रेशन से था ग्रस्त

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version