• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

98 फीसदी मरीजों को अस्पताल की जरूरत नहीं, घर पर ही हो जा रहे स्वस्थ

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार थमती नजर आ रही है। ताजा स्थिति के मुताबिक एक ओर जहां दैनिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट देखी जा रही है, वहीं नए केस और एक्टिव केस की संख्या भी दिनों-दिन कम होती जा रही है। विगत 24 घंटों में 01 लाख 93 हजार 419 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 8901 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 16,786 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

गुरुवार को टीम-09 के साथ कोविड के हालात की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधार के संकेतों को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव की हमारी ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति आशातीत सफलता देने वाली रही है। प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। एक ओर जहां नए केस मिलने की संख्या दिनों-दिन कम हो रही है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या उत्साहवर्धक है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 72 हजार 393 है।

इनमें से 98% से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं। एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण सामान्य फ्लू की तरह है। अतः इससे डरने की नही, सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है। सीएम ने निर्देश दिए कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन हेतु जागरूक किया जाए।

वहीं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री को बताया गया कि 25 करोड़ 34 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 98.58% से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 66.87% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। इसी तरह, 15-17 आयु वर्ग के 01 करोड़ 40 लाख 40 हजार किशोरों में से 85 लाख 21 हजार  से अधिक यानी 61℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 73% लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। सीएम योगी ने 31 जनवरी तक 100% लोगों को टीके की पहली डोज और 75% पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए।

महिला अपराधों के मामलों में सजा देने में यूपी नंबर वन

सीएम ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को कोविड टीकाकवर उपलब्ध कराने का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है।  प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदान से पहले हर प्रदेशवासी को टीके का सुरक्षा कवर जरूर मिल जाए।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद करने, होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराये जाने के भी निर्देश दिए।

Tags: cm yogiCorona Casescorona positiveLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

महिला अपराधों के मामलों में सजा देने में यूपी नंबर वन

Next Post

सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post

सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

बंद घर में मिला बिजली मिस्त्री का शव, जांच में जुटी पुलिस

18/04/2022
ड्रैगन से दुनिया परेशान Dragon upset the world

ड्रैगन की ‘भूमि हड़प’ नीति से दुनिया परेशान

05/09/2020

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा महाआरती के विहंगम दृश्य का किया अवलोकन

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version