• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला अपराधों के मामलों में सजा देने में यूपी नंबर वन

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महिलाओं अपराधों का बोलबाला, आधी आबादी के दबे कुचले अधिकार… साल 2017 से पहले की ये तस्‍वीर उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की थी। सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश में महिलाएं योजनाएं से कोसों दूर थी पर जब यूपी की कमान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संभाली तो प्रदेश में स्‍वर्णिम योजनाओं से प्रदेश की महिलाओं के पक्ष में बदलाव को बयार दिखाई दी।

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को प्रदेश सरकार ने पूरा करने का काम किया है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बीसी सखी योजना बिजली सखी योजना समेत अन्य योजना महिलाओं के लिए ढाल बनी हैं वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं को सुरक्षा कवच मिला है।

यूपी में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। जिसका ही परिणाम है कि महिलाओं व बेटियों की शिकायतों का तेजी से निस्‍तारण व मनचलों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। मार्च 2017 से अब तक के आंकडों के अनुसार वुमेन पावर लाइन 1090 पर मार्च 2017 से अब तक अलग अलग मामलों में दर्ज शिकायतों में से 99.7 प्रतिशत शिकायतों का निस्‍तारण किया जा चुका है।

कोरोना भी नहीं रोक पाया गुलाबी मीनाकारी कारीगरों के हाथ

चार वर्षों में वुमेन पावर लाइन के तहत 1193078 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1167898 से अधिक का निस्तारण हो चुका है। जुलाई 2020 से वुमेन पावर लाइन के ही तहत फैमिली फ्रेंड एवं रिलेटिव की काउंसलिंग की भी शुरुआत की गई।

महिला अपराधों के मामलों में सजा देने में यूपी नंबर वन

एनसीआरबी 2019  के अनुसार, महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में सज़ा दिलाने में भी देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों के अंतर्गत वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2019 में बलात्कार के अपराधों में 36.04 प्रतिशत, दहेज मृत्यु में 2.5 प्रतिशत एवं अपहरण के अपराधों में 10.04 प्रतिशत की कमी आई है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के लिए 1535 थानों में शक्ति मोबाइल, महिला हेल्‍पडेस्‍क के जरिए अराजक तत्‍वों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उन लोगों के परिवार के जिम्‍मेदार सदस्‍य की सोशल काउंसलिंग व उनसे सदाचारिता के शपथ पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।

Tags: crime against womenLucknow NewsMission Shaktiup news
Previous Post

कोरोना भी नहीं रोक पाया गुलाबी मीनाकारी कारीगरों के हाथ

Next Post

98 फीसदी मरीजों को अस्पताल की जरूरत नहीं, घर पर ही हो जा रहे स्वस्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

98 फीसदी मरीजों को अस्पताल की जरूरत नहीं, घर पर ही हो जा रहे स्वस्थ

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता के भतीजे को दबंगों ने पीटकर मालगाड़ी के आगे फेंका, एक हाथ कटा

16/12/2020
Jetpack

जेटपैक सूट से अब सीमा पर हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक

05/03/2023
Navy Officers

नौ सेना के तीन अफसर ब्यास नदी में बहे, दो के शव बरामद, एक लापता

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version