• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने रामभक्तों पर चलाईं गोलियां, शिवभक्त कांवड़ियों की रद्द की यात्रा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हापुड़
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में जहां एक तरफ बीजेपी ने डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है तो वहीं अन्य राजनीतिक पार्टियां भी वोटर्स को लुभाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हापुड़ में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी के शाहजहांपुर में पूर्व की सपा और बसपा सरकार पर अटैक किया।

हापुड़ में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा, जब हम सत्ता में आए तो राम मंदिर का सपना साकार हुआ। हमारी सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा का समय 4 घंटे से घटाकर 40 मिनट कर दिया है।

वहीं शाहजहांपुर में शुक्रवार को जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा हर चुनाव में वादे करते थे पर कभी पूरे नहीं किए। लेकिन पीएम मोदी ने रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव का चलन शुरू किया है। बहुत लोगों ने खुद को किसान नेता कहलवाया, ये बताएं कि अब तक क्या किया। पिछली सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है।

देश की सुरक्षा में सबसे बड़ा बलिदान देवभूमि उत्तराखंड का है : अमित शाह

जेपी नड्डा ने अपने बयान में कहा कि यूपी में एक दौर ऐसा भी रहा जब लैंड माफिया आते थे, घर पर कब्जा करते थे। लेकिन अब 42 लाख पीएम आवास बने हैं। सपा के मैनिस्फेस्टो में लैंड माफिया, खनन माफिया, अपहरण माफिया हुआ करते हैं। उनके आधे कैंडिडेट या तो जेल में या बेल पर हैं। वहीं योगी राज में या तो अपराधी जेल जा रहे है या सरेंडर कर रहे हैं।

इसके साथ ही नड्डा ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सीएम ऐसा जो आतंकवादियों को छोड़ने के आदेश देता है। तो वहीं अखिलेश और जयंत के गठबंधन पर नड्डा ने कहा कि आपकी दोस्ती को यूपी की जनता क्यों निभाए।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चुनाव से पहले पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा, टिकट कटने से थे नाराज

Next Post

आप पार्टी ने अमेठी विधानसभा से प्रत्याशी किया घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

आप पार्टी ने अमेठी विधानसभा से प्रत्याशी किया घोषित

यह भी पढ़ें

विवेक अग्निहोत्री का कबीर सिंह को जवाब, बोले- मुगलों ने सिर्फ लोगों का सिर कलम किया

26/08/2021
dr. amebadkar jayanti

डॉ अंबेडकर की 130वीं जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

14/04/2021

फर्जी आईडी सिम से बैंक खाते खोल विदेशों से किया लाखों का लेन-देन, 14 गिरफ्तार

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version