• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई भी निशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे: योगी

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-09 की बैठक कर कोविड व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण तेजी से जारी है। यह संतोषप्रद है कि आज प्रदेश की 99.18 फीसदी वयस्क आबादी टीके की पहली डोज प्राप्त कर चुकी है। जबकि 10 करोड़ से अधिक यानी 68.18 प्रतिशत लोग टीके की डबल डोज पाकर सुरक्षित है। 25 करोड़ 68 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और नौ करोड़ 90 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है।

तीन जनवरी से प्रारंभ हुए 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में 63.68 प्रतिशत से अधिक किशोरों ने टीकाकवर प्राप्त कर लिया है। जबकि 31 जनवरी तक के लिए पात्र 87.41 प्रतिशत लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लग चुकी है। यह स्थिति उत्साहवर्धक है।

आगामी विधानसभा चुनावों में आम जन की सहभागिता को देखते हुए वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है। इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार दिनों-दिन कम होती जा रही है। सभी 75 जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बीते 24 घंटों में हुई दो लाख दो हजार 582 सैम्पल की जांच में कुल आठ हजार 338 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 13 हजार 910 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या कम होकर 59 हजार 601 रह गई है।

इनमें से 57 हजार 478 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए घबराने और परेशान होने की नहीं, सतर्कता और सावधानी की जरूरत है। लोगों को मास्क पहनने, टीकाकवर लेने और सोशल डिस्टेन्सिंग के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है।

BJP प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित किए गए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को 24×7 एक्टिव रखा जाए। आइसीसीसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल मौजूद रहे। आईसीसीसी हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग किसी जरूरत पर तत्काल वहां संपर्क कर सकें। सीएम हेल्पलाइन से लोगों से संवाद जारी रखें।

योगी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से जारी विशेष सर्विलांस अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसे और प्रभावी बनाया जाए। निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर पर जाए तो सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का हाल-चाल लें। कोई भी निशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे। दिव्यांग, निराश्रित और वृद्धजनों को घर बैठे चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए। टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए।

Tags: Corona vaccineLucknow Newsup news
Previous Post

BJP प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

Next Post

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

14/08/2020

युवती के अपहरण मामले में आरोपी की गोली मारकर हत्या

16/07/2020
Murder

युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

04/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version