• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उप्र विधानसभा चुनाव का परिणाम जब 10 मार्च को आएगा तब सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम की सीटों की संख्या तीन अंको में भी नहीं होंगी।

उप्र की जनता 10 मार्च को विपक्ष को पटखनी देने वाली हैं। यह बातें प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम और जनसंपर्क के लिए मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 पहली और दूसरी लहर में समूचा विपक्ष विलुप्ता स्थिति में था। सेवा ही संगठन के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जनता की सेवा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंद जनमानस तक खाना, दवाई अन्य जरूरतमंद चीजें पहुंचाई, लोगों को अस्पताल पहुंचाया, ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।

भाजपा को छोड़कर किसी भी दूसरे दल का पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि घरों से बाहर नहीं निकले। यहां तक कि वह अपने विधानसभा क्षेत्रों और लोकसभा क्षेत्रों तक में नहीं गए। भाजपा की प्रदेश सरकार के तीन मंत्री और 7-8 विधायकों ने कोविड-19 संक्रमण से अपने प्राण गंवा दिए।

डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर से लड़ने के लिए भी उप्र सरकार ने पुख्ता इंतेजाम कर रखे हैं। डेढ़ साल पहले प्रदेश में मात्र 3-4 जिलों में ही कोविड-19 से लड़ने के लिए वेटींलेटर और ऑक्सीजन युक्त हास्पिटल के इंतेजाम थे लेकिन प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से लड़ने के हास्पिटल, मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के इंतेजाम हैं।

कोई भी निशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे: योगी

अब उप्र के 55 से अधिक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। पश्चिमी उप्र में पलायन के मुद्दे के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पलायन कराने वाले खुद ही पलायन कर गए हैं। उप्र विधानसभा चुनाव में अपराधियों को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन दलों ने अपराधियों और अपराधियों के सहयोगियों को टिकट दिया है उससे जनता में गलत संदेश गया हैं। कोई भी राजनैतिक दल हो उसे अपराध में संलिप्त व्यक्तियों से बचना चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता, देहात विधानसभा से प्रत्याशी डा. केके मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी निमित, नगर विधानसभा मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी आदि उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कोई भी निशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे: योगी

Next Post

बसपा मंत्री रंगनाथ मिश्रा के साथ सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

बसपा मंत्री रंगनाथ मिश्रा के साथ सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

deputy jailer

इटावा जिला कारागार के डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, बाल-बाल बचे

21/08/2021
Kitchen

ये किचन टिप्स आपके काम को बना देंगे आसान, जाने जरूर

13/11/2021
Dead Body

जंगल में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version