• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा मंत्री रंगनाथ मिश्रा के साथ सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनको भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी की रामप्रकाश गुप्ता की सरकार में राज्य मंत्री और मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा भदोही की औराई से विधायक हुआ करते थे। बीते दिनों वह भाजपा के नेताओं के साथ काफी सक्रिय थे। रंगनाथ मिश्र के साथ भदोही के उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

रंगनाथ मिश्र के अलावा समाजवादी पार्टी से विधायक रहे मनीष रावत ने भी शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मनीष रावत सीतापुर के सिधौली से विधायक थे। सपा ने इस बार उनकी जगह पर बसपा से सपा में शामिल होने वाले हरगोविंद भार्गव को प्रत्याशी बनाया है।

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद जनता के बीच में जाकर पूर्व विधायक मनीष रावत फूट-फूटकर रोए थे। उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। मनीष रावत बोले कि आखिरकार पैसा जीत ही गया और सिधौली की जनता की मेहनत हार गई। समाजवादी पार्टी ने मनीष रावत की सास लखनऊ के मोहनलालगंज से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मलिहाबाद से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। स्वतंत्रदेव ने कहा कि सपा ने किसानों की प्रगति रुकवाई है। इनके शासनकाल में तो जनता बिजली पाने को तरसती थी। भाजपा जनकल्याण की बात करती है तो समाजवादी पार्टी गन की बात करती है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

Next Post

अमित शाह ने बंद किया डोर-टू-डोर कैंपेन, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

अमित शाह ने बंद किया डोर-टू-डोर कैंपेन, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

CM Dhami released the song album 'Devbhoomi Ma Auli Bahar'

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि मा औली बहार’ गीत एलबम का विमोचन

17/03/2025
विकासपुरी में लगी भीषण आग

दिल्ली : विकासपुरी के गुप्ता प्लाजा मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

02/09/2020
75th independence day

जब भारत मां के वीर सपूतों ने बजा दी ब्रिटिश साम्राज्य की ईंट से ईंट

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version