• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन अंगों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Drinking Water

Drinking Water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पानी से होने वाले फायदों के बारे में हमें शुरुआत से ही बताया जाता रहा है. पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो के मुताबिक, पानी की अतिरिक्त मात्रा भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

इन दिनों कई हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को तीन लीटर या उससे ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि पानी के कारण शरीर का ओवर हाइड्रेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह दावा न्यूट्रिशनिस्ट रेनू रखेजा ने consciouslivingtips नाम के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में किया है.

इस वीडियो को अब तक करीब 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रखेजा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ओवरहाइड्रेशन के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल गिर सकता है. इसका स्तर घटने से सिरदर्द और मांसपेशियों में कमजोरी की शिकायत हो सकती है.’

इलेक्ट्रोलाइट में पोटाशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होता है. यानी इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से इन तमाम पोषक तत्वों की भी कमी होती है. ये सभी चीजें हमारी किडनी और हार्ट (हृदय) के सही फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होती हैं. इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से किडनी और हार्ट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘रोजाना अत्यधिक पानी पीने से आपकी कोशिकाएं ओवर सैचुरेटेड हो जाती हैं, क्योंकि वो पानी के मिनरल रेशियो को फिर से बैलेंस करने का प्रयास करती हैं.’ रखेजा ने इस वीडियो में ओवर हाइड्रेशन के और भी कई नुकसान बताए हैं. ओवर हाइड्रेशन ब्रेन फॉग, वेट गेन (वजन बढ़ना) और सिरदर्द की समस्या बढ़ा सकता है.

रखेजा ने पानी पीने को लेकर भी कुछ टिप्स भी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किए हैं. उनका सुझाव है कि इंसान को सिर्फ उसी वक्त पानी पीना चाहिए जब उसे प्यास लगती है. बाकी समय आप तरबूज, पालक या कुछ हरी सब्जियों की मदद से भी अपने शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं. जरूरत के हिसाब से नारियल पानी, चाय, कॉफी, जूस से भी बॉडी को हाइड्रेट किया जा सकता है.

Tags: drinking waterexcess drinking waterhealth tips
Previous Post

इन लक्षणों को न करें नजरंदाज, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

Next Post

बहुत ज्यादा पतले होने से हैं परेशान, तो आज से ही आजमाएं ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

mantra jap
धर्म

मंत्र जाप के दौरान न करें ये गलतियां, भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम

20/06/2026
Prasad
धर्म

इस हाथ से नहीं लेना चाहिए प्रसाद, जानें धार्मिक कारण

20/06/2026
Dandruff
फैशन/शैली

सिर से डैंड्रफ हो जाएगी दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

20/06/2026
Chhunda
खाना-खजाना

इस चटनी में लगाएं गुजराती स्वाद, नोट करें रेसिपी

20/06/2026
खाना-खजाना

इस चीज से दें गर्मी को मात, आजमाते ही मिलेगा सुकून

20/06/2026
Next Post

बहुत ज्यादा पतले होने से हैं परेशान, तो आज से ही आजमाएं ये उपाय

यह भी पढ़ें

3 अगस्त को आखिरी सोमवार के दिन जरूर करें ये काम

02/08/2020
Farmer protest

दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बुरारी में की व्यवस्था, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति

28/11/2020

BJP नेता बलजीत सोनी के पिता की अंतिम अरदास में शामिल हुए सीएम पुष्कर

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version