• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर में जाकर कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
temples

वास्तुशास्त्र में पूजा का स्थान

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सभी अपने घर के मंदिर में तो पूजा करते ही हैं साथ ही लोग भगवान के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने मंदिर भी जाते हैं। मंदिर या किसी भी देवालय को बहुत पवित्र माना जाता है। मंदिर में जाकर व्यक्ति शांति का अनुभव करता है। सनातन धर्म में भगवान के दर्शन का बहुत महत्व माना जाता है, लेकिन मंदिर में जाकर हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार हम मंदिर में जाकर जाने-अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं। जिससे हमें मंदिर जाने का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए मंदिर या किसी भी देवस्थान पर जाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

अक्सर मंदिर में ज्यादा भीड़ होने पर लोग भगवान के दर्शन करने के लिए एक दूसरे के आगे जाकर खड़े हो जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। मंदिर में हमेशा भक्ति भाव के साथ ही जाना चाहिए। मंदिर भगवान के दर्शन और एक शांति प्राप्त करने का स्थान है। इसलिए वहां पर जाकर शांति पूर्वक आराम से पूजा करनी चाहिए।

जब मंदिर जाते हैं तो अक्सर लोग परिक्रमा भी करते हैं लेकिन कई बार जानकारी न होने की वजह से लोग गलत तरफ से परिक्रमा करते हैं। जो सही नहीं रहता है ज्योतिषाचार्यों के अनुसार  परिक्रमा हमेशा बाएं हाथ से शुरु करनी चाहिए और घूमकर दाएं हाथ की ओर परिक्रमा समाप्त करनी चाहिए। शिवलिंग की परिक्रमा करते समय ध्यान रहे कि जिस स्थान से जल बहता है उसे कभी नहीं लांघना चाहिए।

मंदिर जाते समय चमड़े की बेल्ट, पर्स या चमड़े से बना कोई भी सामान लेकर अंदर नहीं जाना चाहिए। इसके पीछे धार्मिक कारण यह है कि चमड़े को जानवरों की खाल से बनाया जाता है, जिसके कारण चमड़े को अशुद्ध माना जाता है। पूजा के स्थान या पूजा में किसी भी तरह से चमड़े की वस्तु वर्जित मानी गई है।

ऐसा माना जाता है कि मंदिर में कभी भी भगवान की मूर्ति के एकदम सामने खड़े नहीं होना चाहिए। मंदिर में लगी हुआ प्रतिमाएं विभिन्न मंत्रों से अभिमंत्रित होती हैं। साथ ही भगवान की प्रतिमा में से तेज ऊर्जा निकलती है। जिसे साधारण मनुष्य सहन नहीं कर सकता है।

मंदिर में जाकर लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और समस्त चीजों को भूलकर केवल ईश्वर में ध्यान लगाते हैं, इसलिए मंदिर में कभी भी जोर-जोर से बोलना या हंसना नहीं चाहिए। इससे और लोगों की पूजा में बाधा उत्पन्न होती है और आपको भी मंदिर जाने का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

Tags: Astrologydo not forget these mistakes even in the templejyotishtemplesvastu tips for templeवास्तुशास्त्रवास्तुशास्त्र में पूजा का स्थान
Previous Post

मिश्री के इतने फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Next Post

बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा, सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
skin care

बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा, सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

Varanasi

साल 2023 में पूर्वांचल का टॉप धार्मिक व टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना वाराणसी

04/09/2024
Horoscope

12 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

12/06/2022
महागठबंधन संकल्प पत्र

बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का संकल्प पत्र किया जारी

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version