• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में जरूर खाएं मटर, सेहत को होंगे ये ढेर सारे फायदे, जानें जरूर

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
benefits of pea

benefits of pea

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मटर ऐसी सब्जी है जो सर्दियों में आती है। इसे लोग कच्ची से लेकर सब्जी बनाकर या फिर अन्य सब्जियों में भी स्वाद बढ़ाने के लिए यूज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं?

पाचन सुधारे

सर्दियों में कई लोग खाना ठीक से नहीं पचने की शिकायत करते हैं। इस समस्या को ठीक करने में मटर काफी मदद कर सकती है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे खाने को डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है और कॉन्स्टिपेशन की परेशानी नहीं होती है।

वेट लॉस

फाइबर और प्रोटीन रिच होने के कारण मटर पेट को ज्यादा देर तक भरा भी रखती है। इससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

दिल की सेहत

मटर में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम दिल की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और बैड कलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है।

शुगर लेवल करे कंट्रोल

मटर में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह क्वॉलिटी इसे डायबीटीज के मरीजों के लिए हेल्दी फूड ऑप्शन बनाती है। साथ ही में इसकी फाइबर रिच क्वॉलिटी शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ने देती जो मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए काफी अहमियत रखता है।

आयरन की कमी करे दूर

मटर आयरन की भी अच्छी सोर्स है। आयरन बॉडी के एनर्जी लेवल को बनाए रखने के साथ ही अनीमिया की परेशानी को भी दूर रखता है।

इम्युनिटी बनाए स्ट्रॉन्ग

मटर में मौजूद कई तरह के विटमिन और मिनरल फिट रहने में मदद करने के साथ ही इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने में सहायता करते हैं। इससे ठंड में होने वाली आम बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए अच्छी

मटर में कैरोटेनोइड पिगमेंट ल्युटीन होता है जो आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि मटर से आई साइट में भी सुधार होता है।

Tags: green peasGreen peas benefitsgreen peas for healthgreen peas health benefitspeas benefitswhy to eat green peasमटर के फायदे
Previous Post

RRB NTPC Student Protest: Khan Sir समेत 400 से अधिक सांस्थाओं पर FIR, जानें पूरा मामला

Next Post

अब इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्‍थान, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
School Holidays

अब इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्‍थान, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लास

यह भी पढ़ें

palak paneer omlette

बच्चों के लिए बनाए ‘पालक पनीर ऑमलेट’, मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

17/01/2022
crook arrested

25 हजार का ईनामी मन्नू ठाकुर गिरफ्तार, असलाह बरामद

23/04/2021
digital health infrastructure

सीएम योगी के संकल्प से यूपी बना डिजिटल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय मॉडल

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version