• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Chunav 2022: यूपी में थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

Writer D by Writer D
12/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
up chunav

up chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Chunav) के दूसरे चरण के मतदान वाली 55 सीटों पर शनिवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार (Campaigning) थम गया। राज्य में सात चरण में हो रहे चुनाव के दौरान दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधान सभा सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले मतदान में 2.01 करोड़ मतदाता 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के मतदान के लिये 21 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हुयी थी।

दूसरे चरण में योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर सीट पर, धर्मपाल सिंह आंवला सीट गुलाबो देवी संभल जिले की चंदौसी सीट पर और बलदेव सिंह औलख रामपुर जिले बिलासपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा विरोधी खेमे में सपा के कद्दावर नेता आजम खान रामपुर सदर सीट पर, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी सहारनपुर की नकुड़ सीट से और महबूब अली अमरोहा सीट किस्मत आजमा रहे हैं।

60 साल की है चुनाव में लगने वाली नीली स्याही, जानिए इसका इतिहास

दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर और बिजनौर जिले और रूहेलखंड के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले हैं। इन जिलों की अधिकांश सीटें मुस्लिम और दलित बहुल होने के कारण यह इलाका समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गढ़ रहा है।

जातीय समीकरणों को संतुष्ट करते हुये सभी दलों ने हर सीट पर फूंक फूंक कर कदम रखते हुए अपने उम्मीदवार तय किये हैं। जमीनी हकीकत को भांप कर ही विभिन्न दलों ने दूसरे चरण के चुनाव में 75 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें बसपा के सबसे ज्यादा 25, सपा रालोद गठबंधन के 18 और कांग्रेस के 23 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं एआईएमआईएम के 15 मुस्लिम उम्मीदवार भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।

चुनाव आयोग ने पाबंदियों में दी छूट, 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की दी इजाजत

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में पिछले चुनाव की तुलना में तीन प्रतिशत कम अर्थात 60.17 प्रतिशत मतदान होने के बाद अब सभी की निगाहें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं।

लगभग एक महीने तक चले धुआंधार चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा विपक्षी दल सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। दूसरे चरण के मतदान वाली 55 सीटों में से लगभग 25 सीटों पर मुस्लिम मतदाता और 20 से अधिक सीटों पर दलित मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं। इस इलाके में 2017 में मोदी लहर ने दलित मुस्लिम समीकरणों के कारण अतीत में भाजपा के कमजोर होने के तिलिस्म को तोड़ते हुये 55 में से 38 सीटें जीती थीं। जबकि सपा को 15 और उसके सहयोगी दल कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। तब सपा के 15 में से 10 और कांग्रेस के दो में से एक मुस्लिम विधायक जीते थे। जानकारों की राय में दलित वोटों में विभाजन का सीधा असर यह हुआ कि पिछले चुनाव में इस इलाके से बसपा का खाता भी नहीं खुल सका।

यूपी के चुनावी घोषणा पत्र में भी बाजी मारती भाजपा

इस चुनाव में किसानों की नाराजगी भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं, विरोधी खेमे में सपा इस इलाके में अपने प्रदर्शन को श्रेष्ठता के शिखर पर ले जाने के लिये प्रयासरत है। इससे पहले 2012 में जब सपा ने सरकार बनायी थी, उस समय भी सपा को इस इलाके की इन 55 सीटों में से 27 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा मात्र आठ सीटें ही जीत सकी थी।निर्मल प्रदीप

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बीजेपी ने जारी की एक और सूची, यहां देखें प्रत्याशियों के नाम

Next Post

UPTET पेपर लीक मामले में STF दो इनामी बदमाशों को दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
STF

UPTET पेपर लीक मामले में STF दो इनामी बदमाशों को दबोचा

यह भी पढ़ें

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
AK Sharma

एके शर्मा ने स्मार्ट बस स्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- स्मार्ट मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

14/11/2022
Cannes Film Festival

‘आशिकी’ से लोगों के दिल में छाए फिर हुए गायब, अब कान्स में दिखाई जाएगी इस एक्टर की फिल्म

14/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version