• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Valentine Day: कुछ ऐसी है रील लाइफ से रियल लाइफ तक इन सितारों की लव स्टोरी

Writer D by Writer D
13/02/2022
in मनोरंजन
0
Valentine Day

Valentine Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। फिल्मी कहानियों की तरह ही बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां है, जिनकी प्रेम कहानी (Love Stories) न सिर्फ रील लाइफ में, बल्कि रियल लाइफ में भी कामयाब हुई।

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन:

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। जया को देखते ही अमिताभ उनपर फिदा हो गए। फिल्म के सेट पर वह जया को छुप-छुप कर देखते थे, जिसकी शिकायत जया ने निर्देशक से कर दी। बाद में इस फिल्म से अमिताभ को हटा दिया गया।

amitabh bachchan shared jaya bachchan photo in swami vivekanand look |  स्वामी विवेकानंद के अवतार में नज़र आईं जया बच्चन, अमिताभ बच्चन ने शेयर की  फोटो | Patrika News

इसके बाद जया के मन में अमिताभ के लिए सहानुभूति जग गई। इस घटना के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती फिल्म ‘जंजीर’ के सेट पर प्यार में बदली। यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म के हिट होने का जश्न मानाने अमिताभ और जया विदेश जाना चाहते थे,लेकिन जब हरिवंश राय बच्चन को यह पता लगा तो उन्होंने अमिताभ से साफ शब्दों में कह दिया की अगर जया को विदेश ले जाना चाहते हो तो उससे पहले तुम्हें शादी करनी पड़ेगी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

Valentine Day: जानें क्यों मनाया जाता है ‘वैलेंटाइन डे’, क्या है इसका महत्व

अजय देवगन-काजोल:

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने फिल्म गुंडाराज में काम किया, जहां दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

Happy Birthday Kajol: Old Romantic Photos Of Ajay Devgn And Kajol

विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में प्यार पनपा। दुनिया से अपने प्यार को छुपाते हुए दोनों ने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के सेट मोहब्बत का इजहार किया और साल 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली।

Valentine Day 2020: दोस्त को घर बुलाएं और इन 4 तरीकों से मनाएं वैलेंटाइन डे

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय:

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने ‘कुछ न कहो’ में काम किया। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अभिषेक को साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला।

aishwarya rai bachchan wedding mangalsutra in hindi

जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। यह प्यार साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को परिवार की सहमति से शादी कर ली।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण:

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों का प्यार फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के सेट पर परवान चढ़ा।

Deepika Padukone Refused to do 3 Films with Ranveer Singh: Report

दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली।

Valentine Week: पुणे पुलिस ने Propose day पर किए मजेदार पोस्ट, यूजर्स हुए खुश

इन सबके अलावा अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, अनुपम खेर-किरण खेर, रिया कपूर-करण बुलानी, सोहा अली खान-कुणाल खेमू समेत कई सितारों ने अपने प्यार को मंजिल दी।

Tags: #Valentine Daybollywood gossipsbollywood love stories
Previous Post

दीपिका की ‘गहराइयां’ पर कंगना का तंज, कहा- पोर्नोग्राफी…..

Next Post

हाथरस कांड पर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे अभिनेता राजपाल यादव, इस मामले में 3 महीने जेल की सजा

10/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Next Post
akhilesh yadav

हाथरस कांड पर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ग्वेल देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

04/08/2024
MV Ganga Vilas Cruise

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज- एमवी गंगा विलास को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

13/01/2023
Swara Bhaskar's mother wins over Corona, defeated after 14 days trouble

स्वरा की माँ ने जीती कोरोना से जंग, 14 दिन की तकलीफ के बाद दी मात

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version