• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये प्रत्याशी स्कूटर से अकेले ही कर रहा है अपना चुनाव प्रचार, जानें किस पार्टी से है संबंध

Writer D by Writer D
16/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 (UP Election) में प्रत्‍याशी लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हाईटेक युग में लाव लश्‍कर व समर्थकों की भीड़ के साथ चुनाव प्रचार (election campaign) किया जा रहा है। या यूं कहें कि शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं कुछ ऐसे भी प्रत्‍याशी (Candidate) हैं, जो चुनाव प्रचार (election campaign) में अपनी सादगी दिखा रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्‍याशी हैं प्रयागराज के। आपको भी यह जानने की उत्‍सुकता जरूर होगी कि आखिर ये कौन हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि ये प्रत्‍याशी किस दल से हैं, किस विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और कैसे अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्‍याशी अनुग्रह नारायण सिंह

ये प्रत्‍याशी इलाहाबाद शहर उत्‍तरी के कांग्रेस के उम्‍मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह हैं। अनुग्रह सादगी के साथ वोट मांग रहे हैं। इनके साथ न लाव लश्‍कर है और न ही वा‍हनों का काफिला, अकेले ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिना किसी प्रोटोकाल व और लग्जरी वाहनों का काफिला लेकर वे क्षेत्र में निकल पड़ते हैं। चुनाव प्रचार अनुग्रह नारायण सिंह स्‍कूटर से कर रहे हैं। रास्‍ते में फोन आता है तो स्‍कूटर रोककर संबंधित से बात भी करते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

चार बार विधायक रह चुके हैं अनुग्रह नारायण सिंह 

पूर्व विधायक अब तक आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें चार बार उन्हें विजय मिली है। कांग्रेस के टिकट पर वह 2007 और 2012 में विजयी हुए थे। इसके पूर्व 1985 में लोकदल और 1989 में जनता दल के टिकट पर भी चुनाव जीता था। इस बार वह नौवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

बाल-बाल बची प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ ये बड़ा हादसा

कांग्रेस प्रत्याशी स्कूटर से अकेले ही कर रहे प्रचार

चार बार विधायक रह चुके इलाहाबाद उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह का आवास मम्फोर्डगंज में हैं। उनके घर के बाहर न वाहनों की लाइन लगी रहती है और न ही समर्थकों की भीड़। अपने आवास से अनु्ग्रह स्कूटर पर सवार होकर निकल पड़ते हैं। उनका स्कूटर बीच-बीच में रुकते हुए मेंहदौरी कालोनी पहुंचा। वहां प्रयागराज के खिलाड़ी शारिक उर्फ अच्छे के निधन पर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। परिवार को ढांढस बांधाकर क्षेत्र में निकल गए।

चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी

लोगों से मुलाकात में बीतता है दिन

अनुग्रह सुबह सात बजे सोकर उठते हैं। नित्यक्रिया के बाद स्नान-पूजा, फिर नाश्ते में इटली और सांभर लेते हैं। मम्फोर्डगंज स्थित आवास पर ही पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं। अकेले ही स्कूटर से निकलने के बाद रास्‍ते भर उनका फोन भी बजता रहता है। स्कूटर किनारे लगाकर लोगों से बातचीत भी करते हैं। वह अपनी योजनाओं और कांग्रेस की नीतियों से लोगों को परिचित करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

दिनभर अलग-अलग मुहल्लों में लोगों से मुलाकात करते हैं। जो उनकी देखता है तो बोल पड़ता है कि बताओ कोई कहेगा ई विधायक रहे हैं। उंगलियों पर लगे गिनाने एक-दो नहीं पूरे आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें चार बार उन्हें विजय मिली है। अमूमन हर मुहल्ले में उनकी सादगी और सरलता की चर्चा लोगों में होती रहती है। जनसंपर्क के बाद वह रात के करीब 10:30 बजे तक वापस घर पहुंचते हैं। दाल-रोटी खाने के बाद सोने चले जाते हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Ukraine Crisis: टल गया महायुद्ध, रूस ने वापस बुलाए अपने सैनिक

Next Post

बेटे के आने पर गुरुवार को होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
bappi lahiri

बेटे के आने पर गुरुवार को होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

virat kohli rohit sharma

रोहित या कोहली किसे होना चाहिए टीम इंडिया का कप्तान

25/11/2020
UPPSC

पीसीएस मुख्य परीक्षा में दो लिपि में उत्तर देने पर कटेंगे अंक

02/12/2020
saurav ganguly

20 वर्ष के लड़के की तरह गांगुली का दिल कर रहा काम, मैराथन भी दौड़ सकते हैं

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version