• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

70 सालों तक विपक्ष ने लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, जालौन, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन/लखनऊ। पिछली सरकारों ने जालौन को बीहड़ समझकर यहां के लोगों को उनकी भाग्य पर छोड़ दिया था। पिछले 70 सालों (70 years) तक यहां के लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाया था। अब अवसर आ गया है कि एक बार फिर उनको वोट के जरिए चोट दीजिए जिससे इस बार चुनावों में उनकी जमानत जब्‍त हो जाए। ये बातें गुरुवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने जालौन  के माधोगढ़ एवं उरई में आयोजित जनसभा में कहीं।

उन्‍होंने (CM Yogi) कहा कि कालपी, माधोगढ़, उरई हो सभी विधान सभा सीटों आरओ का पानी हर गांव में हर घर तक पहुंचानें का काम किया जा रहा है। ये काम सपा बसपा की सरकारों में नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी की संवेदना युवा किसाना महिलाओं व्‍यापारियों के प्रति नहीं माफिया, अपराधियों, देशद्रोही, आतंकवादियों के प्रति थी।

अब नौजवानों को नहीं रहना पड़ेगा कुंवारा, कर दी व्यवस्था : सीएम योगी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि पिछले 14 सालों में तीनों पूर्व मुख्‍यमंत्री ने यहां का उतना दौरा नहीं किया जितना मैंने अकेले सिर्फ पांच सालों में किया है। मैं जितनी बार भी बुंदेलखड के दौरे पर आया हर बार एक नई सौगात यहां के लिए लेकर लाया। पहले दौरे में एक्‍सप्रेस-वे की घोषणा की। ये 15 हजार करोड़ का एक्‍सप्रेस-वे बुंदेलखंड विकास की रीढ़ बनने वाली है। हर एक जनपद में औद्योगिक क्लस्टर बनने से युवाओं को बाहर नहीं जाना होगा बल्कि अब बाहर के लोग यहां नौकरी के लिए आएंगे। पिछले 70 सालों में जल के लिए तरसने वाले लोगों के लिए बीजेपी ने 12 से अधिक सिंचाई परियोजना के काम को पूरा किया। उन्‍होंने कहा कि जब केन बेतवा की नदियां जुड़ेंगी तब यहां पर्यटन के साथ रोजगार भी बढ़ेगा जिससे केन बेतवा को जोड़कर बुंदेलखंड धरती का स्‍वर्ग बनने की ओर अग्रसर है।

सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

अपराधी जेल के अंदर हैं या प्रदेश के बाहर-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि पहले यहां खनन, माफिया, भू-माफिया डकैत हावी थे। उनका हाल साल 2017 के बाद बीजेपी सरकार बनने के बाद बुरा है। पहले ये लोग गरीबों को सताते थे पर हमारी सरकार बनने के बाद ये पेशेवर गुंडे माफिया अपराधी जेल के अंदर है या प्रदेश के बाहर हैं।

प्रदेश के बुद्धिमान मतदाता चाचा-भतीजे को बुरी तरह नकार रहे है : सीएम योगी

उन्‍होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि जब सपा की सरकार बनी तो इनका पहला फैसला आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का था। जब 2017 में बीजेपी की सरकार बनी तो हमने 86 लाख किसानों के कर्ज को माफ किया। बेटियों की सुरक्षा, अवैध बूचड़खानों को बंद कराने का निर्णय लिया। बीजेपी ने पशुपालकों, किसानों और  बेटियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं।

यूपी के नौजवानों को बीजेपी स्‍मार्ट बना रही तो सपा को बुरा लग रहा-सीएम योगी 

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौजवानों को स्‍मार्ट बनाने के लिए टैबलेट स्‍मार्टफोन बांटे पर सपा को बुरा लगा। हमारी सरकार ने तय किया है कि सरकार बनने पर प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को स्‍मार्टफोन टैबलेट देंगे। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका नाम समाजवादी, काम तमंचावदी और  सोच परिवारवादी है। सपा के कार्यकाल में यूपी में वसूली होती थी। विकास के नाम पर सैफई खानदान का विकास होता था। पर हमारी सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया।

बुल्डोजर विकास और माफिया की अवैध संपत्तियों को गिराने का प्रतीक : सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि पीएम किसान सम्‍मान निधि के तहत जालौन के 02 लाख 11 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। पीएम आवास योजना में 36,582 से अधिक लोगों को आवास दिया गया। पांच सालों में सपा 18000 लोगों के मकान को ही स्‍वीकृत किया। हमारी सरकार ने 43 लाख से अधिक लोगों को मकान देने का काम किया।

किसी भी माई के लाल में ताकत नहीं कि राम मंदिर निर्माण कार्य को रोक पाए-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने आस्‍था का सम्‍मान किया। उन्‍होंने कहा कि किसी भी माई के लाल में ताकत नहीं कि राम मंदिर के निर्माण काम को रोक पाए। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास पर सपा का नारा है कि है सबका साथ सैफई खानदान का विकास।

गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया : सीएम योगी

मैं कोरोना काल में कई बार यहां आया पर ये सपा बसपा के लोग चुनाव के दौरान वोट मांगने आए पर कोरोना काल में नहीं आए। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार फ्री में वैक्‍सीन, टेस्‍ट, इलाज के साथ राशन की डबल डोज देने का काम भी कुशलतापूर्वक कर रही है। वैक्सीन को मोदी योगी वैक्सीन और भाजपा की वैक्सीन बताने वालों को बताने का वक्‍त आ गया है कि वोट मोदी-योगी वैक्‍सीन को ही मिलेगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दिशा ने इंस्टा पर 80 किलो की डंबल वाला वीडियो किया साझा, पांच बार उठाया डंबल

Next Post

गंगूबाई काठियावाड़ी – आलिया ने बर्लिन फिल्म फेस्ट में बिखेरा हुस्न का जलवा,

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
गंगूबाई

गंगूबाई काठियावाड़ी - आलिया ने बर्लिन फिल्म फेस्ट में बिखेरा हुस्न का जलवा,

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

रेलवे ट्रैक के निकट से शव बरामद

11/12/2023
petrol-diesel price

रिकॉर्ड तोड़ रहे है पेट्रोल के दाम, मुंबई में रेट 94 रुपए प्रति लीटर के पार

11/02/2021
Deepotsav

सातवें दीपोत्सव पर विशेष डाक टिकट किया गया जारी

11/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version