• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

Writer D by Writer D
16/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, झाँसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Eletion) के दौरान तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले बुधवार को बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वीरांगना नगरी झांसी में रोड शो (Road Show) किया जिसमें भारी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का उड़नखटोला देर शाम पुलिस लाइन में उतरा और जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना की और जीत का आर्शीवाद लिया। इसके बाद वह एक खुले रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। रथ पर उनके साथ झांसी से भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल और भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे। रथ के सामने इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी कि रथ एक कदम भी खिसक नहीं पा रहा था। इसके कारण योगी ने लोगों से अपील की कि अब यह काफिला शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढेगा लेकिन इसके बावजूद लोग इतनी बड़ी संख्या में थे रथ को खिसकने का भी रास्ता नहीं मिल रहा था। जिसके बाद डॉ़ महेंद्र नाथ रथ से उतरकर पैदल ही चलने लगे और पुलिस के साथ लोगों को मार्ग से हटने के लिए समझाते हुए नजर आये।

Yogi adityanath Roadshow in Jhansi

इस दौरान डॉ़ पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक रोड शो है इतनी बड़ी संख्या में यहां लोगों की उपस्थिति इससे पहले किसी कायर्क्रम में नहीं देखी गयी। जनता भी यह जान चुकी है कि भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मढिया महादेव का महत्व कितना अधिक है। इस दौरान योगी ने लोगों से कहा,“मैंने सात साल पहले यहां के लोकप्रिय विधायक के आह्वान पर इस मंदिर के पुनरोद्धार के लिए आवाज लगायी थी और सात वर्ष के बाद यहां दर्शन करने का सौभागय मिला। सभी का अभिनंदन और आपने आग्रह है कि यह उत्साह 20 फरवरी तक बना रहे।”

प्रदेश के बुद्धिमान मतदाता चाचा-भतीजे को बुरी तरह नकार रहे है : सीएम योगी

इसके बाद काफिला सैंयर गेट पहुंचा और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पगड़ी पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद काफिला मंथर गति से मिनर्वा चौराहे पहुंचा जहां महिलाओं ने काफिले का जोरदार स्वागत किया। काफिला रानीमहल, सुभाषगंज, खोवा मंडी, बड़ा बाजार की तंग गलियों से हाेता हुआ मालियन के चौराहे और माणिक चौक की ओर बढा। माणिक चौक में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्यों ने नमन किया और काफिले का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया इसके बाद कोतवाली तिराहे पर रोड शो का समापन हुआ।

बुल्डोजर विकास और माफिया की अवैध संपत्तियों को गिराने का प्रतीक : सीएम योगी

लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान समाज के हर वर्ग ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। क्याा मोहल्ला क्या गली, क्या चौराहा क्या घर और घर की बालकनी सब कुछ भगवा मय नजर आया और काफिले पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही। रोड शो के समापन से पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्साह 20 फरवरी तक बनाये रहें और झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलायें साथ ही झांसी से भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा को भी भारी मताें से जीत दिलाने की अपील लोगों से की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूपी के लोग कह रहे हैं- ‘जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : पीएम मोदी

Next Post

कल्याण सिंह के शंखनाद के बिना यहां शुरू नहीं होता था भाजपा का चुनाव प्रचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

युवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति: मुख्यमंत्री

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का गोरखपुर का ‘मातृ सेवा’ मॉडल बना जीवनरक्षक

06/08/2026
Transport enforcement in UP to get a new boost
उत्तर प्रदेश

यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार

06/08/2026
Next Post
kalyan singh

कल्याण सिंह के शंखनाद के बिना यहां शुरू नहीं होता था भाजपा का चुनाव प्रचार

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

HSSC ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के एड्मिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

27/01/2021
CM Dhami

कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान करने का काम किया: धामी

24/12/2024
जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल 4G mobile internet service

जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version