• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौथे चरण में चार मंत्रियों की साख दांव पर, कई चर्चित चेहरों पर भी लगीं निगाहें 

624 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में, 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Desk by Desk
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
fouth phase of voting

fouth phase of voting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) के लिए तीन चरणों का मतदान (Voting) हो चुका है। अब चौथे चरण (Fourth Phase of Voting) में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की 59 सीटों के लिए 23 फरवरी को वोट (Vote) पड़ने हैं। यूं तो एक-एक सीट के लिए सभी दल पूरी ताकत से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर चरण में कुछ खास चेहरों पर नजर रहती है। अब चौथे चरण के मतदान में ऐसे कई दिग्गजों पर निगाह होगी। इसमें योगी सरकार के चार मंत्रियों की साख दांव पर है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ चुनाव अब चौथे चरण में अवध क्षेत्र में आ चुका है। यहां की सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है। इनमें लखनऊ की भी सीटें हैं, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। लखनऊ लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते रहे और अब यह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में भाजपा की साख तो यहां हर विधानसभा सीट से जुड़ती है, लेकिन कुछ सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी है। मसलन, लखनऊ छावनी सीट से योगी सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मैदान में हैं, जो पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य से जीते थे। लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन दोबारा ताल ठोंक रहे हैं। मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार का मुकाबला सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज से है। इसके अलावा लखीमपुर से सांसद एवं गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के क्षेत्र में भी इसी चरण में मतदान होना है।

चर्चित चेहरों की बात करें तो लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर भी सभी की नजर होगी। यहां से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आये राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी उनकी राह में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को खड़ा कर दिया है। मंत्रियों में रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज (फतेहपुर) तो भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में बिंदकी से जयकुमार सिंह जैकी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह सपा से बगावत के इनाम में विधानसभा उपाध्यक्ष बनाये गये नितिन अग्रवाल हरदोई शहर सीट से ही भाजपा उम्मीदवार हैं।

चुनावी मुकाबला रायबरेली में भी देखने लायक होगा। पिछली बार रायबरेली सदर विधानसभा सीट से अदिति सिंह जीती थीं। वह भाजपा की दमदार और प्रमुख प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। ऊंचाहार से सपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व मंत्री डा. मनोज पांडेय फिर से उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने उनसे मुकाबले में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को खड़ा कर दिया है। ऐसे में चौथे चरण का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है।

इस चरण में 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष और 98 लाख 86 हजार 286 महिला एवं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 13 हजार 813 मतदान केन्द्रों के 24 हजार 581 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने की तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं। मंगलवार शाम तक पोलिंग टीम मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगी।

चौथे चरण में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित 16 सीटों सहित जिन 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है उनमें पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु.), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला  गोकरननाथ, श्रीनगर (सु.), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सु.), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु.), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सु.),  मिश्रिख (सु.), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सु.), सांडी (सु.), बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ (सु.), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (सु.), मोहान (सु.), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलीहाबाद (सु.), बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सु.), बछरांवा (सु.), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (सु.), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज व खागा (सु.) सीट शामिल है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

जानें कब है फाल्गुन अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त

Next Post

चुनावी शोर थमा, प्रत्याशियों के पक्ष में स्टारों ने किया प्रचार

Desk

Desk

Related Posts

Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Invitation to Taiwanese tech companies to invest in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

05/09/2026
Next Post

चुनावी शोर थमा, प्रत्याशियों के पक्ष में स्टारों ने किया प्रचार

यह भी पढ़ें

Rajya Sabha Members

दस नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली

10/04/2024
acidity

एसिडीटी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान से घरेलू नुस्खे, जानें जरूर

18/09/2021
CM Yogi

माफिया मुक्त गाजीपुर अब अच्छी दिशा में बढ़ रहा आगेः मुख्यमंत्री

24/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version