• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी शोर थमा, प्रत्याशियों के पक्ष में स्टारों ने किया प्रचार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बार फिर से भाजपा सरकार लाएगी जनता

Desk by Desk
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। रायबरेली में चौथे चरण (Fourth Phase of Voting) में चुनाव प्रचार-प्रसार (campaigned) के आखिरी दिन सभी दलों के प्रत्याशियों (Candidates) ने पूरी ताकत झोंक दी। आज जिले में भाजपा प्रत्याशियों (Bjp Candidates) के पक्ष में वोट (Vote)  मांगने के लिए जहां सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दो विधानसभाओं ने जनसभा की, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सदर विधानसभा से प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में जनसभा की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऊंचाहार, सदर और सलोन विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

वहीं, सभी दलों के प्रत्याशियों ने आज अपना रोड शो करके ताकत झोंककर अपने को बेहतर साबित करने का प्रयास किया। आज सुबह सदर विधानसभा से निवर्तमान विधायक अदिति सिंह ने रोड शो करके यह साबित कर दिया कि सदर में वह बेहतर से बेहतर प्रत्याशी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की आज जिले में दो विधानसओं में रैली की। उन्होंने एक बार फिर से जनता से वोट मांगते हुए कहा कि आप लोग 23 फरवरी को जाकर कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर भेजेंगे।

भाजपा ने दिया राशन और भरपूर दी बिजली- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरेनी विधानसभा सीट के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह और हरचंदपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राकेश सिंह के पक्ष में जनसभा की। सरेनी विधानसभा में बैसवारा इंटर कालेज के खेल मैदान में एक जनसभा करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया था वह पूरा किया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने बैसवारा और हरचंदपुर की जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या दिल्ली वाले भाई-बहन यह कार्य कर सकते थे? क्या सैफई वाले चाचा भतीजा मंदिर बनवा सकते थे या बहनजी बनवा सकती थी? यह लोग सिर्फ पैसे ही राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पैसा पहले इत्र वाले मित्र के घर जाता था लेकिन अब वह उन्हीं पैसों से लोगों को पूरी तरह से राशन मिल रहा है। विकास को लेकर बहुत ही काम भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मार्च के बाद दो करोड़ नौजवानों को स्मार्टफोन और टेबलेट देने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले बहुत ही बड़े पैमाने पर दंगे हो रहे थे, लेकिन हमारी सरकार में इस बार दंगे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में 700 से अधिक दंगे हुए। बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। महिलाएं बाजार नहीं जाती थीं लेकिन भाजपा सरकार आने पर सुरक्षा मिली है। प्रदेश सरकार ने 86 लाख अन्नदाता किसानों का 36000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया।

डिप्टी सीएम बोले- प्रदेश में फिर बनने जा रही सरकार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सदर विधानसभा से प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है यानि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता कर उनका उत्थान करना। तब मुस्लिम और हिंदू में फर्क कहां है।

उन्होंने कहा कि अगर सच्चर कमीशन की रिपोर्ट देखें तो दशकों तक उनके वोट लेने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान भी पूरा चुका है। प्रदेश की जनता से पूरी तरह से मन बना लिया है कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव से साफ है कि भाजपा की लहर चल रही है।

एक बार फिर से प्रदेश में 300 से ज्यादा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी 2017 के नतीजों को दोहराने जा रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमने परचम फहराया था। इस बार विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में भी जीत का रिकॉर्ड वही रहेगा। उत्तर प्रदेश की जनता को लंबे अरसे बाद एक भरोसे की पार्टी मिली है, जो उसकी उम्मीद पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि आप लोग एक बार फिर से भाजपा की सरकार को चुनकर विधानसभा भेजिए।

अखिलेश यादव ने कहा, गर्मी पूरी हो गई ठंडी

ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय, सदर विधानसभा से प्रत्याशी आरपी यादव और सलोन विधानसभा से प्रत्याशी जगदीश पासी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने रायबरेली में कहा कि पहले चरण का मतदान होने के बाद गर्मी निकालने की धमकी देने वाले ठंडे पड़ गए। जब दूसरे चरण का मतदान हुआ भाजपा के लोग सुन्न पड़ गई है। तीसरे चरण में जब हमने मतदान किया तो वो शून्य हो गए हैं और जब ऊंचाहार के लोग वोट करेंगे तो बूथों पर भाजपा के लोग नहीं सिर्फ भूत नाचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ दुख और तकलीफ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में सिर्फ नाम बदलने का काम किया।

बाबा मुख्यमंत्री ने कुछ भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार देख रहा हूं कि इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। इस बार भाजपा की हार पूरी तरह से तय हो गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग वादा करते थे कि एक दिन हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठ सकेगा। इन लोगों ने हवाई अड्डा बेच दिया। बंदरगाह बेच दिया। रेलवे बेच रहे हैं। वो इसलिए बेच रहे हैं ताकि आरक्षण खत्म हो जाए और नौकरी न देनी पड़े।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की तीन जनसभाएं

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हरचंदपुर विधानसभा से प्रत्याशी राहुल लोधी, बछरावां विधानसभा से प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती और सदर विधानसभा से प्रत्याशी आरपी यादव के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पांच साल तक भाजपा ने जो पाप किया है, उसका मैं गवाह बना हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जो कहते हैं ठीक उसके उल्टा करते हैं। यह भले ही सबका साथ-सबका विकास का नारा देते हो, लेकिन इन्होंने सबको विनाश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव समय 75 लाख नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। भाजपा सरकार की तरफ से रोजगार को देने की बजाय, लाठियां बरसाई गई है। इस सरकार में कोई भी भर्ती सही तरीके से नहीं हुई है। कहीं न कहीं पर्चा लीक और पर्चा बिकने की घटनाएं सामने आई है।

उन्होंने कहा कि 69000 हजार शिक्षक भर्ती में किस तरह से आरक्षण घोटला किया गया था, उसको मुझे बेहतर कौन जानता है। यही नहीं, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के लिए आंसू भी नहीं बहाया और उल्टा किसानों को ही आतंकवाद घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान अपनी फसल को बोकर आता है, अगर वह रखवाली न करें तो उसकी फसल को योगी बाबा के साड़ पूरी तरह से साफ कर देते हैं। आज किसान योगी बाबा के साड़ भईया और गाय माता से बहुत ही परेशान है, सरकार की तरफ से गायों और साड़ों के खाने पीने की बिल्कुल ही कोई व्यवस्था भी नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर हमें किसान, बेरोजगारी, व्यापारियों, अनुसूचित जाति और को बचाना है तो प्रदेश में योगी सरकार को बाहर करके सपा सरकार को लाना होगा।

जनता की ताकत के सामने गुंडे पस्त- अमरपाल मौर्य

ऊंचाहार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने कहा है कि जनता की ताकत के सामने गुंडों के हौसले पस्त हो गए हैं। वे रोज नए-नए हथकंडे अपनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को परेशान कर रहे हैं। अमरपाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ऊंचाहार में जनसंपर्क के बाद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऊंचाहार की जनता से छल किया है। इस चुनाव में जनता सपा सुप्रीमों के गुंडा प्रत्याशी को हरा कर मुंहतोड़ जवाब देगी।

समस्त विधानसभा क्षेत्रों हेतु 74 मास्टर ट्रेनर नियुक्त

रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी मास्टर ट्रेनरों को विधानसभा आवंटित करते हुए निर्देशित किया है कि सम्बन्धित मास्टर ट्रेनर अपनी विधान सभा क्षेत्र से पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल आईटीआई गोरा बाजार परिसर में प्रातः 08 बजे पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करायें एवं विधान सभा के रिटर्निंग आफिसर से सम्पर्क कर उनके निर्देशानुसार तहसील मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।

मतदान दिवस के दिन मतदेय स्थल पर ईवीएम संबंधी किसी भी तकनीकी त्रुटि की जानकारी सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मास्टर ट्रेनरों से दुरूस्त करायी जायेगी। रिटर्निंग ऑफिसर की अनुमति के बिना कोई भी मास्टर ट्रेनर तहसील मुख्यालय से नहीं जायेगा। मास्टर ट्रेनर से सम्बन्धित समुचित व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र 177-बछरावां (अ0जा0), 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान आई0टी0आई0 गोरा बाजार परिसर, रायबरेली से 22 फरवरी को एवं विधानसभा 181-सलोन (अ0जा0) की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान आई0टी0आई0 गोरा बाजार परिसर, रायबरेली से 26 फरवरी 2022 को प्रातः 08ः00 बजे होगा।

निर्वाचन ड्यूटी मे किसी प्रकार की शिथिलता को गम्भीरतापूर्वक लिया जायेगा एवं सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। विधानसभा बछरावां, हरचन्दपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊँचाहार एवं सलोन विधानसभा क्षेत्रों में 12-12 मास्टर ट्रेनर को नियुक्त तथा 183-ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मास्टर ट्रेनरों को नियुक्त किया गया है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चौथे चरण में चार मंत्रियों की साख दांव पर, कई चर्चित चेहरों पर भी लगीं निगाहें 

Next Post

चौतरफा कुप्रबन्धन से बदहाली के चलते भाजपा का सत्ता से जाना तय : प्रमोद तिवारी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

चौतरफा कुप्रबन्धन से बदहाली के चलते भाजपा का सत्ता से जाना तय : प्रमोद तिवारी

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

स्मैक तस्कर गिरफ्तार

07/10/2023
जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

यूपी विधानसभा उपचुनाव : सपा ने दो विधानसभी सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

14/10/2020
Christmas

इन देशों में नहीं मनाया जाता हैं क्रिसमस का फेस्टिवल

17/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version