• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया मुक्त गाजीपुर अब अच्छी दिशा में बढ़ रहा आगेः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
24/06/2025
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को गाजीपुर को विकास की कई सौगात दी। सीएम ने यहां पत्रकारों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर गाजीपुर में अंधऊ चौकिया बाईपास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इससे विकास बढ़ेगा और यातायात की समस्या का समाधान होगा। चितनाथ घाट व कलेक्टर घाट से गाजीपुर से जुड़े कॉरिडोर निर्माण से संबंधित प्रस्ताव का डीपीआर मंगाया गया है। इस पर भी आगे कार्रवाई होगी। विकास का सिलसिला अनवरत चलता रहेगा। जनपद अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर तेजी से राजस्व वादों का निस्तारण भी हुआ है।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गाजीपुर के 1534 युवा चयनित

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि अभी यूपी की पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है। देश के सबसे बड़े पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती हुई है। इनमें से 1534 अभ्यर्थी गाजीपुर जनपद के हैं। सीएम ने चयनित अभ्यर्थियों व उनके परिवारों को बधाई दी।

कभी पहचान के संकट से गुजर रहा था गाजीपुर, अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे इसकी पहचान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गाजीपुर अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। जनपद का इतिहास रामायण काल और उससे भी प्राचीन है। बीच के कालखंड में इस जनपद को पहचान के संकट से गुजरना पड़ा था, लेकिन आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज यहां की पहचान बन गई है।

हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहां 1100 करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं या कुछ निर्माणाधीन भी हैं। जलजीवन मिशन के अंतर्गत यहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं। उनकी क्वालिटी को मेंटेन करते हुए हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

माफिया मुक्त जनपद बना गाजीपुर

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि गाजीपुर माफिया मुक्त जनपद बना है। विकास की प्रक्रिया के साथ गाजीपुर अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ प्राप्त कर रहा है, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर तथा गंगा एक्सप्रेसवे को मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक मिलाने की कार्रवाई आगे बढ़ने जा रही है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जनपद गाजीपुर को नई पहचान दिलाएगा। सीएम ने कहा कि गाजीपुर की जनता-जनार्दन को जल्द ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की सौगात देंगे।

Tags: Yogi News
Previous Post

बीजेपी के पूर्व विधायक ने ​अभिनेत्री से की शादी, पार्टी ने थमाया नोटिस, UCC कानून का किया उल्लंघन

Next Post

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: CM साय

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: CM साय

यह भी पढ़ें

Kiran Chaudhary

किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, सीएम की मौजूदगी में मिला सर्टिफिकेट

27/08/2024
आईपीएल यूएई में

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

31/07/2020
clash on ceremony

आजमगढ़ : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गर्लफ्रेंड समेत 5 लोग हिरासत में

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version