• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करहल की इस सीट पर कल होगा पुनर्मतदान, बघेल ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी
0
booth capturing

booth capturing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। करहल (Karhal)  विधानसभा क्षेत्र के गांव जसवंतपुर (Jaswantpur) में बुधवार को पुनर्मतदान (re-polling) होगा। प्रेक्षक की रिपोर्ट पर निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।

प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग (booth capturing) की शिकायत भजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (sp baghel) ने की थी। इसके बाद प्रेक्षक करहल चंद्र कुमार जमातिया ने पुनर्मतदान की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी थी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को जसवंतपुर में पुनर्मतदान होगा।

BJP प्रत्याशी एसपी बघेल ने पर लगाया बूथ कैप्चरिंग के आरोप

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जसवंतपुर स्थित मतदेय स्थल संख्या 266 पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंगलवार देर शाम तक पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। पुनर्मतदान के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरी मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ अर्धसैनिक बल और पुलिस बल तैनात रहेगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टी की रवानगी और ईवीएम आदि उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे।

दो बूथ कैप्चरिंग के मामले में हुई थी करवाई, आज दुबारा मतदान

पुनर्मतदान के आदेश के बाद अधिकारी जसवंतपुर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी मैनपुरी श्वेतांक पांडेय ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल श्याम गुप्ता के साथ यहां व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पोलिंग पार्टी के रुकने के लिए भी व्यवस्थाएं कराईं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू यादव मौजूद रहे।

‘वोटर को अपनी पसंद से वोट देने की पूरी आजादी, फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग बर्दास्त नहीं’ – सुप्रीम कोर्ट

20 फरवरी को हुए मतदान के दौरान जसवंतपुर स्थित मतदेय स्थल पर कुल 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। गांव के कुल 1113 मतदाताओं में से 807 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 457 पुरुष मतदाता और 350 महिला मतदाता शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को सुबह सात बजे से जसवंतपुर में पुनर्मतदान होगा। मतदाता सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अखिलेश यादव और एसपी सिंह हैं आमने-सामने 

करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को इसी सीट से उतारा है। बसपा से कुल्दीप नरायन चुनाव मैदान में हैं। करहल में रविवार को मतदान हुआ। 48 साल बाद दूसरी बार इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। करीब 65 फीसदी वोट डाले गए।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बीजेपी की नीति है न्याय सभी को, तुष्टिकरण किसी का नहीं : राजनाथ सिंह

Next Post

यूक्रेन-रूस विवाद : महंगा हो सकता हैं पेट्रोल-डीजल, बढ़ सकते हैं नेचुरल गैस के दाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Diapers
Main Slider

लाडले के लिए डायपर ना बन जाएं परेशानी

04/07/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

04/07/2026
cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
Next Post
यूक्रेन-रूस विवाद

यूक्रेन-रूस विवाद : महंगा हो सकता हैं पेट्रोल-डीजल, बढ़ सकते हैं नेचुरल गैस के दाम

यह भी पढ़ें

Deepak

अयोध्या में प्रज्वलित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, 21 हजार लीटर तेल से रोशनी देगा दिया

20/01/2024
AK Sharma

भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित की बात करती है: एके शर्मा

25/05/2024

यूपी का निर्यात बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सीएम योगी ने दी बधाई

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version