• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एतिहासिक होंगे राजधानी के ग्रीन पोलिंग बूथ, मतदान संग देखें विज्ञान की झलक

मतदान केंद्रों पर बनाए गए मॉडल, पिंक, दिव्यांग, ग्रीन व पर्दानशीं बूथ

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
green polling booths

green polling booths

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के चुनावी इतिहास में पहली बार ग्रीन बूथ (Green Polling booth) बनाया गया है। एपी सेन पीजी कॉलेज में ग्रीन पोलिंग बूथ (Polling Booth) के रूप में विकसित कर मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। ग्रीन बूथ (Green Polling Booth) शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला बूथ होगा, जहां पूरी व्यवस्था वैकल्पिक ऊर्जा से संचालित होगी। इस बूथ के जरिए पूरे प्रदेश और देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। बूथ में पानी के लिए मटकों की सेवा दीप संस्था ने उपलब्ध कराई है। यही नहीं, यहां पर सोलर पैनल को प्रदर्शित किया गया है। ग्रीन बूथ में पौधे, गमले, हैगिंग/वर्टिकल गार्डन, सेल्फी प्वांइंट व अन्य डेकोरेनशन की व्यवस्था की गयी है। मतदान केंद्रों पर मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ, ग्रीन बूथ और पर्दानशीं बूथ बनाए गए हैं।

मतदाताओं के लिए एक नया शांतिपूर्ण खुशहाली का संदेश देने वाले स्वच्छ वातावरण में स्वतंत्र व निडर होकर मतदान करने के लिए ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी व बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी सहित अन्य शाखाओं के की ओर से सतत और नवीकरण ऊर्जा पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिससे मतदाताओं को मतदान के साथ-साथ विज्ञान की एक झलक का आनन्द मिल सके एवं जानकारियां भी अर्जित हो सकें।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ, ग्रीन बूथ, पर्दानशीं बूथ बनाये गए हैं। जाने के क्रम में नगर निगम सीमान्तर्गत जोन-1 क्षेत्र में 16 मॉडल बूथ, 01 दिव्यांग बूथ, 01 ग्रीन बूथ व 21 पर्दानशीं बूथ बनाये गये है। जोन-2 क्षेत्र में 10 मॉडल बूथ, 11 पिंक बूथ, 12 पदानशीं बूथ, जोन-3 क्षेत्र में जोन-3 में 02 मॉडल बूथ, 6 पिंक बूथ, 01 दिव्यांग बूथ, 02 पदानशीं बूथ, जोन-4 क्षेत्र में 22 मॉडल बूथ, 05 पिंक बूथ, 02 दिव्यांग बूथ, 07 पदानशीं बूथ, जोन-5 क्षेत्र में 6 मॉडल बूथ, 04 पिंक बूथ, 01 दिव्यांग बूथ, जोन-6 क्षेत्र में 35 मॉडल बूथ, जोन-7 क्षेत्र में 29 मॉडल बूथ, 04 पिंक बूथ, 01 दिव्यांग बूथ, जोन-8 क्षेत्र में 12 मॉडल बूथ, 7 पिंक बूथ, 01 दिव्यांग बूथ बनाये गये है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 132 मॉडल बूथ, 37 पिंक बूथ, 07 दिव्यांग बूथ, 01 ग्रीन बूथ व 42 पदानशीं बूथ बनाये गये हैं। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्मृति उपवन में मतदान पाटियों की सुविधा के लिए 6 मोबाइल टॉयलेट एवं 10 पेयजल के टैंक नगर निगम की ओर से स्थापित किए गए हैं।

स्थलीय निरीक्षण में स्थल पर पर्याप्त पेयजल, आने-जाने वाले मार्गाें पर सफाई व्यवस्था इत्यादि कार्य संतोषजनक पाये गये। नगर आयुक्त ने ए.पी. सेन गर्ल्स कॉलेज में बनाये जा रहे ग्रीन बूथ का निरीक्षण किया गया। इसके बाद अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज मतदान केन्द्र के मॉडल बूथ का निरीक्षण किया। शहर के समस्त मतदान केन्द्र एवं बूथ पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (ए.एम.एफ.) उपलब्ध कराये जाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मतदान केंद्र एवं बूथ पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (ए.एम.एफ.) बनाये रखने तथा मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ एवं ग्रीन बूथ आदि के निर्माण, शौचालय, बिजली, पानी, रैम्प, दरवाजे, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, प्रकाश इत्यादि व्यवस्थाओं व उपलब्धता को सुव्यवस्थित रूप से कराये जाने के लिए निर्वाचन समाप्ति तक गोमती नगर स्थित वाररूम में कंट्रोल रूम स्थापित है। कंट्रोल रूम में उपरोक्तानुसार बूथ निर्माण, साफ-सफाई, चूना सेनेटाइजेशन से संबंधित समस्या सूचित होने पर यथाशीघ्र निराकरण कराया जा रहा है। कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम की ओर से समस्त मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत सेनेटाइजेशन, समुचित सफाई, चूना छिड़काव कराया गया।

आज 7500 पौधों का होगा रोपण

मतदान दिवस को पर्यावरण संरक्षण के लिए समस्त मतदान केंद्रों पर तीन पौधे अर्थात मतवृक्ष लगाये जाने हैं। जिसमें से एक पौधा प्रथम महिला मतदाता, एक पौधा प्रथम पुरुष मतदाता तथा एक पौधा पोलिंग पार्टी की ओर से लगाया जाना है। इस क्रम में नगर निगम ने प्रत्येक बूथ तीन पौधे उपलब्ध कराए हैं। लगभग 7500 पौधों का रोपण मतदान दिवस को किया जायेगा।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अब तक 89.61 करोड़ कैश, 19 लाख लीटर शराब व 15,019 किग्रा ड्रग्स बरामद

Next Post

2.13 करोड़ मतदाता आज करेंगे 624 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Desk

Desk

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
evm

2.13 करोड़ मतदाता आज करेंगे 624 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

यह भी पढ़ें

vivah panchami

जानिए विवाह पंचमी के दिन माता-पिता क्यों नहीं करते अपनी बेटी की शादी

02/12/2024
turkiye

बदल गया इस देश का नाम, जानें पुराने नाम से नागरिकों को क्यों थी परेशानी

03/06/2022
AK Sharma

पीएम के विजन ’कचरे से कंचन’ बनाने की पहल को आगे बढ़ाये: एके शर्मा

27/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version