• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2.13 करोड़ मतदाता आज करेंगे 624 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

चौथे चरण के लिये 59 विधानसभा क्षेत्रों में आज पडेंगे वोट

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
evm

evm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सूबे में चौथे चरण में 59 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान (Voting) होगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे तक चलेगा। चौथे चरण के लिये 9 जनपदों पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा तथा फतेहपुर में मत डाले जायेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको, डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र और सांसदो,विधायकों, विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान किये जाने के लिये मान्य होंगे।

  • 1.14 करोड़ पुरूष, 99.3 लाख महिला तथा 966 तृतीय लिंग के मतदाता
  • 59 विधान सभा क्षेत्रों में 624 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 91 महिला प्रत्याशी
  • कुल 24643 मतदेय स्थल तथा 13817 मतदान केन्द्र

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। कोरोना को देखते हुए मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिये वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है।

चतुर्थ चरण के मतदान में 2.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.14 करोड़ पुरूष, 99.3 लाख महिला तथा 966 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चौथे चरण  में कुल 59 विधान सभा क्षेत्रों में 624 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 91 महिला प्रत्याशी हैं। आयोग ने आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के सन्दर्भ में राजनीतिक दलों को निर्देश दिये गये हैं कि वे ऐसे प्रत्याशियों के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में यह सूचना प्रकाशित करें कि प्रत्याशियों की क्या आपराधिक पृष्ठभूमि है एवं आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद भी उनको किस आधार पर प्रत्याशी बनाया गया है।

इस सन्दर्भ में ऐसे प्रत्याशियों को स्वयं भी मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व न्यूनतम 3 बार अपने आपराधिक विवरण को प्रकाशित कराया जाना है। जिन प्रत्याशियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया है, सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके विरूद्ध नियमानुसार नोटिस निर्गत की गई है। उक्त चुनाव में कुल 24643 मतदेय स्थल तथा 13817 मतदान केन्द्र हैं। कोविड-19 को देखते हुए आयोग ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

एतिहासिक होंगे राजधानी के ग्रीन पोलिंग बूथ, मतदान संग देखें विज्ञान की झलक

Next Post

लखनऊ में Mayawati ने किया मतदान, कहा – बसपा बनाएगी सरकार

Desk

Desk

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
mayawati caste vote

लखनऊ में Mayawati ने किया मतदान, कहा - बसपा बनाएगी सरकार

यह भी पढ़ें

CM Nayab Saini

हरियाणा के सीएम ने कैथल में सुनी मोदी के मन की बात

19/01/2025
Makeup Remover

इन तरीकों से हटाएं मेकअप, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

11/07/2026
Nikay Chunav

Nikay Chunav: चुनावी ड्यूटी कटवाने वाले कर्मियों ने बढ़ाया प्रशासन का सिरदर्द

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version