• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला जेल में कैदियों ने मचाया उत्पात, कई थानों की फोर्स पहुंची

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। चौकाघाट स्थित जिला जेल में शुक्रवार सुबह बंदी (prisoner) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने की खबर से क्षुब्ध बंदियों और कैदियों ने जमकर बवाल किया। जेल (Jail) में हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। जेल डीआईजी सहित तमाम बड़े अधिकारी जिला जेल पहुंचे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बंदियों द्वारा पथराव की खबर है। जेल अस्पताल के एम्बुलेंस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वाराणसी जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर का माहौल अचानक अशांत हो उठा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के बैरक नंबर तीन में रहने वाले बंदी राजेश जायसवाल को दिल का दौरा पड़ा था। 2020 में धोखाधड़ी मामले में चेतगंज थाने से जेल गया था। वह सिगरा क्षेत्र  के बड़ी गैबी का रहने वाला था। जेल अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर बंदी राजेश को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Varanasi District Jail Ruckus in district jail over death of a prisoner in  Varanasi soldiers attacked

राजेश की मौत की सूचना पर जेल के अन्य बंदियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कैदी जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे बंदियों को शांत कराने गए सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक और दुर्व्यवहार के बाद आनन-फानन पगली घंटी बजाई गई।

इस जिला कारागार में कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, बंदी रक्षकों पर किया पथराव

घंटी की आवाज सुनाई देते ही जेल कर्मियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कई थानों की फोर्स को जिला जेल भेजा गया। जेल पुलिस के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तब हालात काबू में आए।  इसके चलते दो घंटे तक जिला जेल में अफरा-तफरी की स्थिति रही।

हंगामा कर रहे बंदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर उनकी निगहबानी बढ़ा दी गई है। साथ ही कैंट, सारनाथ और शिवपुर थाने को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जिला जेल में हुए बंदियों के बवाल ने सेंट्रल जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अधिकारियों के साथ बी बंदीरक्षक भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।

आदर्श कारागार से फरार सजायाफ्ता कैदी का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वाराणसी जिला जेल में बंदियों ने उत्पात मचाया है। इसके पहले भी खाने की गुणवत्ता, कड़ाई कई अन्य मसलों को लेकर बंदियों ने हंगामा काटा है।  वर्ष 2016 के अप्रैल माह में वाराणसी जिला कारागार में साढ़े सात घंटे तक बवाल हुआ था। जेल अधीक्षक को बंदियों ने कब्जे में लिया था। पथराव में कई सिपाही घायल हुए थे। कई वाहनों में आग लगा दी गई थी।

Tags: 'Apple Pumpkin Soupcrime newsvaranasi jail
Previous Post

रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रियंका चोपड़ा और गौहर ने जताई नाराजगी

Next Post

IPL में खेलने होंगे 14-14 मैच, 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा खेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
ipl

IPL में खेलने होंगे 14-14 मैच, 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा खेल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धराली के 108 बेघर परिवारों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाएं रखेगे डीएम- मुख्यमंत्री

11/08/2025
विमान हादसे कब और कहां हुए?

दुनिया में जानें अब तक के बड़े विमान हादसे कब और कहां हुए?

07/08/2020
cm dhami

मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी: सीएम धामी

10/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version