• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, इस दिन होंगे दर्शन

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुप्तकाशी/ रुद्रप्रयाग। द्वादश ज्योतिर्लिंग में शुमार भगवान केदारनाथ धाम (Baba Kedarnath Dham) के कपाट खुलने की तिथि निश्चित कर दी गई है । केदारनाथ जी (Baba Kedarnath Dham) के कपाट छह मई को प्रातः 6.25 बजे खुलेंगे।

ऊखीमठ से केदारनाथ जी की डोली दो मई को धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड होते हुए पांच मई की शाम को हिमालय पर्वत स्थित केदारनाथ धाम पहुंचेगी। अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लोग वहां बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अगले 6 माह के लिये बंद हुये बाबा केदारनाथ के कपाट

ज्ञातव्य है कि दूसरे प्रमुख ज्योतिर्लिंग श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही आठ मई निश्चित हो चुकी है। अब मंगलवार को महाशिवरात्रि पर पंच केदार के गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय करने का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वैदिक पूजा, अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज सम्पन्न हुए।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, एक मई को भगवान भैरवनाथ का पूजन किया जायेगा। फिर दो मई को बाबा केदार की डोली सभामंडप पर लाने के बाद धाम के लिए रवाना होगी। डोली पहला रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में करेगी। तीन को रामपुर में रात्रि विश्राम के बाद डोली चार को गौरीकुण्ड के लिए रवाना होगी। पांच मई को बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली धाम पहुंचेगी। अगले दिन छह मई से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिये जायेंगे।

केदारनाथ घाटी में बर्फबारी, शुरू हुआ ठंड का प्रकोप

बाबा केदार धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के साथ ही धाम में पूजा के लिए मुख्य पुजारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। केदारनाथ धाम की जिम्मेदारी एम टी गंगाधर लिंग को सौंपी गई है, वहीं मदमहेश्वर धाम में शिव शंकर लिंग तैनात रहेंगे। ओंकारेश्वर मंदिर में पुजारी शिव लिंग पूजा आदि के काम देखेंगे, तो विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में शशिधर लिंग पूजा-अर्चना करेंगे। बागेश लिंग को अतिरिक्त पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कपाट खुलने की तिथि निश्चित करने के समारोह में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के धर्माधिकारी , पुजारी व वेदपाठीगण ने पंचांग गणना के बाद मुहूर्त आदि निश्चित किए। आयोजन में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पवार,सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली, राजकुमार नौटियाल, आर सी तिवारी, राकेश सेमवाल, डॉ0 हरीश गौड़ व केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

Tags: baba kedarnath dhamKedarnath
Previous Post

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना पिता का सपना किया पूरा

Next Post

राष्ट्रपति कोविंद ने ‘आरोग्य वनम्’ का किया शुभारंभ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
Next Post

राष्ट्रपति कोविंद ने 'आरोग्य वनम्' का किया शुभारंभ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

Samajwadi Party

Nikay Chunav: सपा ने मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, देखें पहली लिस्ट

13/04/2023
XPoSAT

नए साल के पहले दिन ही ISRO रचेगा इतिहास, लॉन्च करेगा XPoSAT सैटेलाइट

31/12/2023
Diebetes

मधुमेह के मरीज इन मीठी चीजों का करें सेवन

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version