• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूक्रेन में फंसे यूपी के 161 छात्र-छात्राओं को सरकार ने सुरक्षित वापस पहुंचाया उनके घर

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूक्रेन (Ukraine) में फंसे उत्तर प्रदेश के कुल 1279 छात्र-छात्राओं (students) को सुरक्षित भारत लाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है।  इन छात्र-छात्राओं में से 161 छात्र-छात्राओं की घर वापसी भी करा दी गई है। बचे हुए 1118 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है और उनके घर वापसी की प्रक्रिया को तेजी से की जा रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ यूपी के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित लाने के लिए केन्द्र सरकार ने अपने चार मंत्रियों को लगाया है। यह मंत्री देशों में भी कैंप कर रहे हैं।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बना कर यूक्रेन में फंसे लोगों को सकुशल लाने का बीड़ा उठाया था । रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया और 1070 नंबर पर 15 लाइन्स की हेल्पलाइन भी शुरू कर दी गयी है।  उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कोई भी फ़ोन करके अपनी परेशानी बता सकता है जिसे विदेश मंत्रालय को भेज दिया जाता है।

यूक्रेन में फंसे यूपीवासियों के लिए BJP ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे कर सकते हैं सम्पर्क

राहत आयुक्त ने बताया कि  बाकी छात्र छात्राओं को रुमानिया , पोलैंड ,हंगरी  एंड स्लोवाकिया में रखा गया है जहाँ से विदेश मंत्रालय के माध्यम से उन्हें गंतव्य तक ले जाया जायेगा। इस सम्बन्ध में यू पी सरकार और केंद्र सरकार के बीच  अच्छे तालमेल से इन चिन्हित लोगों को सुरक्षित अपने अपने घर लाया जा सकेगा.

इस बीच भारतीय सेना और वायुसेना भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित उनके घर वापस पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी से जुटी हुई है। प्रदेश सरकार ने यूपी के सभी 75 जिलों में से 1279 छात्र-छात्राओं के चिन्हित किया था। ये सभी छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे थे। बुधवार तक 161 से अधिक छात्र-छात्राओं को उनके जिलों में सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है। बचे हुए 1118 छात्र-छात्राओं को भी उनके घर वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

यूक्रेन से आने वाले यूपी के निवासियों को घर तक पहुंचाएगी योगी सरकार

जिन छात्र-छात्राओं की सुरक्षित घर वापसी कराई गई है उनमें सहारनपुर में 58 में से 11, वाराणसी के 21 में से 10, लखनऊ के 64 में से 10, बरेली के 30 में से 8, गोरखपुर में 45 में से 8, बिजनौर में 68 में से 7, कन्नौज में 6 के 6 छात्र-छात्रा शामिल हैं। इसी तरह से मुरादाबाद के 45 में से 9, संभल में 22 में से 7, प्रयागराज में 21 में से 1 छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। कानुपर में 49 में से 3 छात्र, कुशीनगर में 24 में से 2, हरदोई में 23 में से 3, गाजियाबाद में 51 में से 4 छात्रों को, फर्रुखाबाद में 5 में से एक छात्र, आगरा के 39 में से 2, अलीगढ़ के 32 में से एक छात्र को सुरक्षित घर वापस पहुंचा दिया गया है। सरकार का प्रयास प्रत्येक भारतीय नागरिक को ऐसी विषम परिस्थिति में  सुरक्षित उनके घर वापस पहुंचाना है। इस काम में केन्द्र के साथ राज्य सरकार भी पूरी ताकत से जुटी हुई है।

Tags: Lucknow Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warup newsWorld War 3WW III
Previous Post

वाराणसी में ‘दीदी’ को हिन्दू संगठनों ने दिखाये काले झंडे

Next Post

दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर हैं : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
pm modi

दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर हैं : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Tata Sierra

क्रेटा की टेंशन बढ़ी! Tata Sierra ले के आ रही धांसू फीचर्स

22/11/2025
CM Yogi

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… ‘ मीरापुर में अखिलेश पर गरजे सीएम योगी

08/11/2024
bomb

बीजेपी नेता के घर पर दो युवकों ने फेंके बम, इलाके में फैली दहशत

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version