• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दस साल से था फरार

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कासगंज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने दस साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर अपराधी नेत्रपाल उर्फ अजय को नोएडा से गिरफ्तार (crook arrested) किया है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। नेत्रपाल के फरार होने के संबंध में वर्ष 2012 में थाना जीआरपी, कासगंज पर केस दर्ज था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया अभियुक्त नेत्रपाल उर्फ अजय ग्राम लभेड़ा, थाना अमृतपुर, फरूर्खाबाद का रहने वाला है। उसके पास से 4 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र, परिचय पत्र उमेश सिक्यारिटी ऐजेन्सी, मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला कि वर्ष-2012 में पुलिस अभिरक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ जहरखुरानी करके उनके अभिरक्षा से फरार होने वाला 50 हजार रुपये इनामी अभियुक्त नेत्रपाल गौतमबुद्धनगर में सिक्योरिटी एजेन्सी में काम कर रहा हैं। इस सूचना पर एसटीएफ की  टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह ग्राम लभेड़ा थाना अमृतपुर, फरूर्खाबाद का रहने वाला हैं। वर्ष 2007 से अपने परिवारिक चाचा सत्यनारायन की हत्या के जुर्म में फतेहगढ़ जेल मे बंद था। यही से वर्ष-2012 मे सीने मे दर्द होने की शिकायत पर फतेहगढ़ जेल से पुलिस अभिरक्षा में कानपुर मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर फतेहगढ़ जेल वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कन्नौज रेलवे स्टेशन पर नाश्ता करने के बहाने मौका देखकर चिप्स व फ्रूटी में नशीला प्रदार्थ मिलकर अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को बेहोश कर वहा से फरार हो गया। फरार होने के बाद मे लगभग 2 वर्ष तक मुम्बई में रहकर बिल्डिग निर्माण में मजदूरी का कार्य किया। इसके बाद दिल्ली आ गया और अपने परिवार को भी अपने साथ बुला लिया और अपना वास्तविक नाम नेत्रपाल से बदलकर अजय एनपी सिंह रख लिया और इसी नाम से आधार कार्ड व वोटर कार्ड भी बनवा लिया। जिस पर पता 628/8 एकता बिहार, जैतपुर विस्तार, बदरपुर, दिल्ली दर्ज है। साथ ही पुलिस से बचने के लिए फर्जी तरीके से अपने नाम का भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र भी बनवा लिया और इसी आधार पर उमेश सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी भी मिल गयी थी।

Tags: crime newskasganj newsup newsup stf
Previous Post

मध्यप्रदेश के व्यापारी से आठ लाख की लूट

Next Post

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार पर हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Next Post
Suicide

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार पर हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

Copper Sun

यहां लगाएं तांबे का सूर्य, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

21/01/2026
yogi

योगी सरकार ने सस्ते उप खनिजों के लिए 790 नये खनन क्षेत्र किए चिन्हित

12/08/2023
corona vaccination

आज से दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन लगाई जाएगी, बनाए गए 77 सेंटर

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version