• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगारी से कराह रहा है : पीएल पुनिया

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा सरकार ने न सिर्फ नौजवानों को बेरोजगारी बांटी है बल्कि इस सरकार की नाकामियों से सरकारी भर्तियों के पेपर लीक हो रहे या फिर किन्हीं कारणों से भर्तियां रद्द होती रहीं। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में सवालों में गड़बड़ी संबंधित विवाद को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया (PL Punia) ने कहा कि यह सरकार कानून, रोजगार, शासन के पैमाने पर फेल रही। इस सरकार से प्रतियोगी परीक्षाएं भी सकुशल आयोजित नहीं की जा सकीं।

पीएल पुनिया ने कहा कि पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षाओं में 38 सवाल गलत पूछे गए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। यह अक्षम्य अपराध है और प्रतियोगी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला है। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में सवालों का गलत होना सरकारी व्यवस्था में घोर लापरवाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पांच साल से 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही, रोजगार देने में योगी सरकार की असंवेदनशीलता की ओर इशारा है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

श्री पुनिया ने कहा कि पांच साल तक इस सरकार ने सरकारी नौकरी मांगने वाले छात्रों पर लाठियां चलवाई हैं। यह सरकार युवाओं को नौकरी देने में नाकाम रही है। भर्तियां रद्द हो रही है, परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं।

आजमगढ़ जहरीली शराब से मौत लचर कानून व्यवस्था का नतीजा : पीएल पुनिया

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगारी से कराह रहा है। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। पीसीएस परीक्षा में इस तरह की घटनाएं सरकार के दामन पर धब्बे की तरह हैं और एक बात सच साबित हो रही है कि सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूपी में कोरोना संक्रमण के मिले 219 नये मामले, 346 लोग हुए रोगमुक्त

Next Post

GCET 2022 परीक्षा, जाने कैसे करे आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
GCET-2022

GCET 2022 परीक्षा, जाने कैसे करे आवेदन

यह भी पढ़ें

पांचवी बार यूपी की सीएम बनेंगी मायावती : सतीश मिश्रा

18/12/2021
fire

युवक की अधजली लाश बरामद, हत्या कर गन्ने के पत्तों पर जलाने की कोशिश

06/04/2021
The Legend Hotel

द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में लगी आग

22/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version