• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना होगा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर पर 17 नगरीय 400/220/133 केवी पारेषण विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में विद्युत विभाग को आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हमें प्राप्त करना है। इसलिए आने वाले 25 वर्षों में हम इतना उत्पादन करें कि हमें बिजली के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। हमें अगले पांच वर्षों के दौरान हर घर तक बिजली पहुंचाने और उसकी आवश्यकता के अनुसार हमें बिजली आपूर्ति कराना है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले बिजली आपूर्ति में भेदभाव होता था। केवल चार जिलों को बिजली मिलती थी, शेष 71 जिले बिजली आपूर्ति से प्रभावित होते थे। आज कोई वीआईपी जनपद नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में बिना भेदभाव के पर्याप्त बिजली मिल रही है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में बहुत काम हुआ है। पिछले पांच वर्षों के दौरान 01 करोड़ 45 लाख परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दे भगवान: केशव मौर्य

ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देना है तो ऊर्जा उसके लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बगैर पर्याप्त बिजली के कोई भी राष्ट्र व समाज आगे नहीं बढ़ सकता। जितने भी राष्ट्रों ने प्रगति की है, उसमें ऊर्जा का बहुत ही बहुमूल्य योगदान रहा है।आज दुनिया की सबसे बड़ी पावरग्रिड भारत में है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि हमारे राज्य में ट्रांसमिशन के क्षेत्र में बहुत समस्याएं थी योगी के शासन में व्यवस्थाएं ठीक हो रही हैं। योगी सरकार ने पिछले 05 वर्षों में प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ घरों को रोशन करने का काम किया।

ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयत्नों से आज गांव-गांव बिजली पहुंची है, पहले जहां 24 घण्टे में से 08 घण्टे से ज्यादा बिजली नहीं आती थी और गांव देहातों के लोगों से बिजली बहुत दूर थी। अब सभी जगह पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है।

Tags: bijli mahotsavcm yogilcuknow newsup news
Previous Post

पुलिस स्टेशन बना जंग का आखाडा, पुलिसकर्मियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Next Post

महाभारत के ‘नंद’ फेम एक्टर रसिक दवे का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Rasik Dave

महाभारत के 'नंद' फेम एक्टर रसिक दवे का निधन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

13/09/2023
Schools will reopen

सात महीने बाद 16 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, इतने घंटे चलेंगी क्लासेस

09/10/2020
Shri Paras Hospital

श्री पारस अस्पताल के खिलाफ CM योगी ने दिये जांच के आदेश

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version