• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनाक्षी बोली- नहीं जारी किया गया मेरे खिलाफ कोई वारंट

Jai Prakash by Jai Prakash
08/03/2022
in मनोरंजन
0
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही हैं कि धोखाधड़ी के मामले उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (non-bailable warrant) जारी किया गया है। अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने इस तरह की खबरों को फेक बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके खिलाफ कोई वारंट (warrant) जारी नहीं किया गया है।

धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट

मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मीडिया में पिछले कुछ दिनों से फेक खबरें चल रही हैं कि मेरे खिलाफ गैर-जमानती वारंट (non-bailable warrant)जारी किया गया है। यह खबरें बिना किसी प्राधिकरण से सत्यापन के चलाई जा रही हैं। यह शुद्ध रूप से कल्पना है और मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे एक दुष्ट व्यक्ति का काम है। मैं सभी मीडिया घरानों, पत्रकारों और समाचार संवाददाताओं से अनुरोध करती हूं कि वे इस फर्जी खबर को न फैलाएं। क्योंकि यह प्रचार हासिल करने के लिए इस व्यक्ति का एजेंडा है।”

सोनाक्षी सिन्हा ने कपिल शर्मा को गुस्से में मारा थप्पड़! वायरल हो गया Video

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने आगे कहा कि उनकी लीगल टीम मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, “यह आदमी पब्लिसिटी और मेरी प्रतिष्ठा पर हमला करके मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है, मीडिया में मेरे खिलाफ इस तरह की झूठी खबरें फैलाकर। कृपया उसके इस हैरासमेंट में भाग न लें। यह मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। मेरी कानूनी टीम उस आदमी के खिलाफ अदालत की अवमानना के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस मामले पर जब तक मुरादाबाद कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक यह मेरा एकमात्र बयान होगा। इसलिए कृपया मुझसे इस मामले के लिए संपर्क न करें। मैं घर पर हूं और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि मेरे खिलाफ कोई वारंट (warrant) जारी नहीं किया गया है।”

जल्द ही रितेश देशमुख के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने फरवरी 2019 में एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रमोद ने सोनाक्षी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली में एक इवेंट में शामिल होने के लिए उनसे 37 लाख रुपए लिए थे। लेकिन, पैसा लेने के बाद भी सोनाक्षी इस इवेंट में शामिल नहीं हुईं थीं। इसके बाद इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे वापस मांगने पर सोनाक्षी के मैनेजर ने पैसे वापस नहीं लौटाए थे। खबरों के मुताबिक, इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की ACJM कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही उन्हें 25 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश भी दिए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हाल ही में सलमान खान, दिशा पाटनी, पूजा हेगड़े और अन्य के साथ ‘द-बैंग’ टूर से लौटी हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी ‘ककुड़ा’ में रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आने वाली हैं। वे आखिरी बार ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आईं थीं। जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही, संजय दत्त भी लीड रोल में थे।

Tags: Dabangg Girl Sonakshi Sinhadirector tweet sonakshi sinhafilm actress Sonakshi SinhaSonakshi SinhaSonakshi Sinha accused arrestedSonakshi Sinha DeactivateSonakshi Sinha FansSonakshi Sinha filmSonakshi Sinha FIRSonakshi sinha instagramSonakshi Sinha latest newsSonakshi Sinha Newssonakshi sinha police complaintSonakshi Sinha PostSonakshi Sinha Trollsonakshi sinha trolled
Previous Post

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

Next Post

फिर हो रही कोरोना की वापसी, 24 घंटे में सामने आए 12 लाख से अधिक नए मामले

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
coronaviraus

फिर हो रही कोरोना की वापसी, 24 घंटे में सामने आए 12 लाख से अधिक नए मामले

यह भी पढ़ें

TV stars share their pictures on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीवी के सितारों ने शेयर की अपनी तस्वीरें

21/06/2021
Idli Chaat

नाश्ते में लगा देगी चार चांद, रोज होगी इस डिश को बनाने की डिमांड

01/12/2025

स्पिन के जादूगर शेन वार्न ने दुनिया को कहा अलविदा, 52 साल की उम्र में हुआ निधन

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version