• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बागेश्वर की चिंता के लिए हमेशा चंदन राम संघर्षरत रहे: सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि चंदन राम दास का जाना बागेश्वर वासियों के साथ मेरे लिए बड़ी क्षति हुई। उनके अधूरे विकास को सरकार पूरा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। वे अस्वस्थ होने के बावजूद हमेशा बागेश्वर वासियों की चिंता के लिए संघर्षरत रहे। विपक्ष चुनाव जीत के लिए किसी हद को जाने के लिए तैयार बैठी है। आज इस सभा में उपस्थित भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि इस चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यह बातें बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार की पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने चंदन राम दास ने बागेश्वर में विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उनके दिलों दिमाग में बागेश्वर क्षेत्र की समस्या हमेशा चलती रहती थी। पेयजल,स्कूल से लेकर सड़क अन्य समस्याओं को लेकर आगे आकर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि चंदन राम दास आज हमारे बीच नहीं है यह एक परिवार की क्षति नही है बल्कि पूरे बागेश्वर की क्षति है। वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे। वो क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे। वो बागेश्वर के दास के रूप में जनता के लिए काम करते थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पार्वती देवी अकेले नहीं है, उनके पीछे हजारों लाखों लोग साथ में हैं। उनके बचे हुए कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। चंपावत उपचुनाव में 94 फीसद वोट देकर एक रिकार्ड बनाया है। विपक्षी दल ने आज तक कोई काम नही किया है। वे केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वो विकास को जानते तक नहीं है। वो चुनाव के समय में किसी भी तरह के झूठे वादे करने से पीछे नहीं हटते हैं। भाजपा सरकार अंत्योदय के भाव को लेकर विकास को गति दे रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा का मतलब विकास, भाजपा मतलब भ्रष्टचार पर कड़ा प्रहार, भू कानून, भगवान राम लला का मंदिर बनाना, भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण करना, भाजपा मतलब देश का विकास करना, लैंड जिहाद, लव जिहाद अतिक्रमण से मुक्ति देना और भाजपा मतलब एक समान कानून लाने वाला राज्य बने उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चंदन राम दास का स्वभाव कितना सरल था कि वो बीमार होने के बावजूद काम में लगे रहते थे। बागेश्वर में जब वो पहली बार आए थे तो अपना भाषण खत्म करने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए। उसके बाद उन्हें दिल्ली भर्ती किया गया। फिर भी बागेश्वर के लिए उस बीमारी में भी चिंतित रहते थे।

योगी सरकार का 9 करोड़ से अधिक ग्राामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि इस सरकार में जिन योजनाओं की शिलान्यास किया जा रहा है उसका लोकार्पण भी किया जा रहा हैं। भाजपा महिलाओं के लिए 30 फीसद का कानून लेकर आई है। पर्यटन की नई नीति बनाई गई है। बागनाथ मंदिर के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं बनाई गई है। सैकड़ों योजनाएं बनी हुई हैं, जिसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदार है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन राम दास हमेशा बागेश्वर की विकास को लेकर आगे रहे। कांग्रेस के पास बागेश्वर में कोई उम्मीदवार नही था। कांग्रेस के नेता अपने को उस दल में ठगा महसूस करने के बाद आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने चंदन दास की पत्नी पार्वती दास को जिताने के लिए सभी को आकर मतदान करने की अपील की। निश्चित ही जनता भाजपा भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगी।

भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उनको संभालने खुद मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  माइक के पास आए और तब उन्होंने अपना भाषण पूरा किया।

Tags: bagheshwar by electioncm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार का 9 करोड़ से अधिक ग्राामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

Next Post

ईशनिंदा का आरोप लगाकर चर्च को फूंका, भीड़ ने ईसाइयों के घरों को भी किया आग के हवाले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Church set on fire in Pakistan

ईशनिंदा का आरोप लगाकर चर्च को फूंका, भीड़ ने ईसाइयों के घरों को भी किया आग के हवाले

यह भी पढ़ें

kiara advani

“The Kapil Sharma Show” पर अक्षय ने खोली कियारा आडवाणी की पोल

03/11/2020
UP Board

मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम

25/04/2025
Ram Navami

रामनवमी पर प्रभु से आशीर्वाद लेने के लिए करें हवन, जानें शुभ मुहूर्त और यज्ञ विधि

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version