• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईशनिंदा का आरोप लगाकर चर्च को फूंका, भीड़ ने ईसाइयों के घरों को भी किया आग के हवाले

Writer D by Writer D
16/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Church set on fire in Pakistan

Church set on fire in Pakistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार को फैसलाबाद के जरानवाला शहर में ईसाई समुदाय के दो युवकों पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर कम से कम दो चर्चों (Churches) पर हमला किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भीड़ ने चर्च के साथ ईसाइयों के घरों पर भी हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को चर्चों में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में सैकड़ों लोगों को लाठी-डंडों के साथ देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री अनवर उल हक ने चर्चों पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश भी दिया है। जिन दो चर्चों (Churches)  निशाना बनाया गया है, उनके नाम ‘सालवेशन आर्मी चर्च’ और ‘सेंट पॉल कैथोलिक चर्च’ हैं। चर्चों के छतों पर चढ़कर तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया है। इसके आसपास के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोग डरे सहमे नजर आए हैं। पाकिस्तान में ईसाई समुदाय के लगभग 26 लाख लोग रहते हैं।

Image

गुस्साई भीड़ ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों की भीड़ इकट्ठा की और जरानवाला के सबसे पुराने चर्च में तोड़फोड़ की गई। वहां रखे सामान को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने तहरीक ए लब्बैक के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है जिसके बाद एक्शन लिया जाएगा।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जरानवाला में विवाद की शुरुआत ऐसे हुई कि ईसाइयों की कॉलोनी में मुस्लिम धर्म की पवित्र किताब कुरान शरीफ के फटे हुए पन्ने मिले। इनके ऊपर कथित तौर पर कुछ विवादित लिखे होने का भी दावा किया गया। इसके बाद कुरान शरीफ के इन पन्नों को स्थानीय धार्मिक नेता के पास ले जाया गया। फिर उसने मुस्लिमों से कहा कि उन्हें इस घटना को लेकर प्रदर्शन करना होगा।

घर के सामने खड़े बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई। इस तरह भीड़ प्रदर्शन करते हुए ईसाइयों की कॉलोनी में पहुंच गई। आरोप लगाया गया कि जरानवाला के रहने वाले दो ईसाई युवक रॉकी और राजा ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उसके बाद उग्र भीड़ हमले पर उतारू हो गई और चर्चों को निशाना बनाया गया। गुस्साई भीड़ ने ईसाई समुदाय के लोगों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

बागेश्वर की चिंता के लिए हमेशा चंदन राम संघर्षरत रहे: सीएम धामी

Next Post

इन महिला टीचरों को मिलेजीआई करवा चौथ की छुट्टी, आदेश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Karwa Chauth

इन महिला टीचरों को मिलेजीआई करवा चौथ की छुट्टी, आदेश जारी

यह भी पढ़ें

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

19/07/2020
booster dose

वैक्सीन की दूसरी डोज के इतने दिन बाद लग सकेगी बूस्टर डोज, जानें सरकार का प्लान

28/04/2022
विराट कोहली Virat Kohli

कोरोना वायरस टेस्ट के बाद सभी गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने विराट कोहली

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version