• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सच्चे समाजसेवी, जन नेता और सामाजिक जीवन के अजातशत्रु थे डॉ अखिलेश दास : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक रहे अखिलेश दास गुप्ता (akhilesh das) की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अम्बेडकर पार्क पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने पहुंचकर डॉ अखिलेश दास के चित्र पर पुष्प अर्पित किये एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ दास की पांचवीं पुण्यतिथि पर पांच एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखाकर समाज को समर्पित किया। इससे पूर्व शहर भर में रक्तदान शिविरों, भंडारों आदि का आयोजन हुआ। अनाथालय और अनाथ आश्रम में बच्चों और अनाथों को भोजन कराया गया था आवश्यक सामग्री वितरित की गयी। मंदिरों पर प्रसाद वितरण भी हुआ।

इस अवसर पर बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश दास सच्चे समाजसेवी एवं बेहद लोकप्रिय जननेता थे। वे सामाजिक जीवन के अजातशत्रु और राजनीति में दलों की सीमा से ऊपर के राजनेता थे। उनके द्वारा शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जायेगा।

 

उपमुख्यमंत्री पाठक ने भाव विभोर होकर कहा कि मेरे साथ उनका व्यक्तिगत स्नेह था। मेरे राजनीतिक सफर के दौरान समय समय पर अनेक बार मुझे उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने न जाने कितने लोगों की मदद की। अखिलेश दास के जैसे महान विशाल व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अखिलेश दास के चित्र पर उपमुख्यमंत्री श्री पाठक द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, समूह एवं बैडमिन्टन अकादमी के चेयरमैन विराज सागर दास, देवांशी दास, वाइस चेयरमैन सोनाक्षी दास एवं सम्पूर्ण बीबीडी परिवार द्वारा डॉ अखिलेश दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

बीबीडी ग्रुप के संस्थापक डॉ अखिलेश दास गुप्ता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता ने कहा कि वे सदैव लोगों की मदद में जुटे रहते थे। उनका मानना था कि सहायता करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है। उन्होने कहा कि आज बीबीडी परिवार डॉ अखिलेश दास गुप्ता जी को याद कर रहा है ऐसे में हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है यही डॉ0 दास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा कि मेरे पिताजी ने रास्ता दिखाया है कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जानी चाहिए। हम उसी रास्ते पर चलकर अखिल ज्योत के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होने कहा कि बीबीडी परिवार ने जिस तरह की मेहनत और लगन से विगत वर्षों में समूह को नये आयाम दिये हैं हम उसी प्रकार आगे बढ़ते रहेंगे। यही हमारी एवं बीबीडी परिवार की डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल मंगलवार को प्रातः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजधानी लखनऊ के मेयर रहे अखिलेश दास गुप्ता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिलेश दास जी जैसे समाज के मददगार राजनेता विरले ही समाज को मिलते हैं। वे हृदय से बेहद संवेदनशील एवं बड़े मन के व्यक्ति थे। उन्होंने हर किसी की खुले मन से सहायता की। समाज को एक दिशा देते हुये उन्होंने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दिया। बीबीडी जैसे तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना इसी उद्देश्य के तहत की गई थी।

डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली एवं लखनऊ के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राजनीतिज्ञ, शिक्षा विधि व खेल जगत से जुड़े लोगों ने अपने प्रिय नेता को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Tags: brajesh guptadr akhilesh dasLucknow News
Previous Post

रिकॉर्ड कृषि उत्पादन और खरीद से किसानों को दी राहत : सूर्य शाही

Next Post

3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं, वरना….

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post

3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं, वरना....

यह भी पढ़ें

जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न, बिजली व वाहन चेकिंग को लेकर सपा की बैठक

16/06/2021
Arrested

एटीएम क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

08/10/2022
mukhtar ansari

कांग्रेस का हाथ मुख्तार के साथ

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version