• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EVM पर मचा घमासान, अखिलेश यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई 

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजों से पहले EVM की मूवमेंट के मामले पर विवाद खड़ा हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी (BJP) को घेरा है। इस बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस मसले पर सफाई दी है।

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा है कि वाराणसी में गाड़ी से बरामद की गई EVM मशीनें अधिकारियों के लिए मतगणना की ट्रेनिंग के मकसद से लाई गई थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि इन मशीनों का मतदान में इस्तेमाल नहीं किया गया। आयोग ने पत्र जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।

यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है, अब बदलाव के लिए क्रांति करनी होगी: अखिलेश यादव

चुनाव आयोग ने लिखा है कि वाराणसी में 8 मार्च को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) गाड़ी में ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर राजनीतिक प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक EVM प्रशिक्षण के लिए लाई गईं थीं। मतगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए जिले में 9 मार्च को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसके लिए ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम के स्टोरेज से प्रिशक्षण स्थल यूपी कॉलेज ले जायी जा रही थीं।

9 मार्च को काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की दूसरी ट्रेनिंग में इसका इस्तेमाल किया जाना था। हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए हमेशा इन मशीनों का उपयोग किया जाता है। मशीनों के बारे में राजनीतिक दल जो भी कह रहे हैं, वह सिर्फ अफवाह है।

सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की निष्पक्ष मतदान कराने की अपील

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर सील बंद रखी हैं। ये मशीनें केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 3 लेयर सुरक्षा घेरे में सुरक्षित हैं। ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल की गईं मशीनों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। स्ट्रॉन्ग रूम में रखी मशीनें CCTV की निगरानी में हैं। सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के प्रतिनिधी सीसीटीवी कवरेज के जरिए मशीनों पर लगातार 24 घंटे सातों दिन निगरानी कर रहे हैं। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी यह जानकारी दी है।

अखिलेश यादव ने क्या लगाया आरोप?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव में धांधली की कोशिश की जा रही है। बनारस में ईवीएम से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई थीं। दो गाड़ियां निकल गईं, लेकिन एक को सपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया।

अखिलेश तो आज से ही हार का बहाना ढूढ़ने में लग गये : अनुराग ठाकुर

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिख कर काउंटिंग के दिन मतगणना स्थल के पास मोबाइल जैमर लगाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, अत्यधिक मोबाइल मतगणना स्थल के निकट होने से फोन का दुरुपयोग होगा और किसी प्रकार की हैकिंग की आशंका है। इसलिए चुनाव आयोग मोबाइल जैमर लगाने की व्यवस्था करे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूक्रेन की जंग में फंसी PAK छात्र को भारत ने किया रेसक्यू, पीएम मोदी का जताया आभार

Next Post

UPPSC ने जारी किया मेंस एग्जाम का नया शेड्यूल, यहां चेक करें डेट शीट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
UP PCS

UPPSC ने जारी किया मेंस एग्जाम का नया शेड्यूल, यहां चेक करें डेट शीट

यह भी पढ़ें

Karnataka Assembly Election

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बजरंग बली लाए ‘संजीवनी, बीजेपी की लगा दी ‘लंका’

13/05/2023
kalyan

कल्याण सिंह के निधन पर योगी सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

22/08/2021
Bus fell

स्टयेरिंग फेल होने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 23 यात्री घायल

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version