• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण सिंह के निधन पर योगी सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
kalyan

kalyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है। योगी सरकार ने प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक का ऐलान क‍िया है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 23 अगस्त को बीजेपी का बड़ा अभियान था बूथ विजय अभियान उसे भी रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के 27,700 जगहों पर यह कार्यक्रम होने वाला था लेकिन प्रदेश भर मे शोक की लहर है। सभी संगठनात्मक कार्यक्रम तीन दिनों के स्थगित कर दिए गए हैं।

लगातार बीजेपी के नेता कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कल्याण सिंह को याद करने वाले पक्ष विपक्ष सभी लोग हैं जो सभी लोग अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने लखनऊ पहुंच रहे हैं।

नहीं रहे कल्याण सिंह, पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले “बाबू जी” की छवि सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। कल्याण सिंह ने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई। प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उत्तर प्रदेश में आने वाले समय मे विधानसभा चुनाव है, जिसको देखते हुए 25 सितंबर तक लगातार कार्यक्रम और अभियान रखें गए थे, लेकिन श्रद्धांजलि स्वरूप सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आइसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में चार जुलाई से भर्ती थे।

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

नहीं रहे कल्याण सिंह, पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

Next Post

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
Next Post

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

यह भी पढ़ें

live worms inside man's eye

शख्‍स की आंख के अंदर हुए जिंदा कीड़े, वीडियो वायरल

03/03/2023
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Amanatullah Khan

मतदान से ठीक पहले AAP को झटका, ओखला से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर FIR

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version