• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइसेंस का निर्माण कार्य इस वर्ष तक करें पूर्ण : अवनीश अवस्थी

Writer D by Writer D
12/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन इंस्टीटयूट ऑफ फारेंन्सिक साइंसेस (Institute of Forensic Science) लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्याे में अब तक हुई भौतिक प्रगति का आज अपर मुख्य सचिव, गृह  अवनीश कुमार अवस्थी (Avneesh Awasthi) द्वारा मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि इसका शिलान्यास गृह मंत्री भारत सरकार  अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की उपस्थिति में गत वर्ष 2021 के अगस्त माह में किया गया था।

अवस्थी ने इंस्टीटयूट हेतु बनने वाले विभिन्न प्रकार के भवनो के निर्माण कार्य को आगामी वर्ष 2023 के बजाय इस वर्ष के अंत तक पूरा किये जाने के निर्देश निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को दिये है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इंस्टीट्यूट हेतु गठित बोर्ड ऑफ गर्वर्निंग बाडी की अगली बैठक इस मास की 14 तारीख को किये जाने के निर्देश दिये गये है ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 तक इस इंस्टीट्यूट में अध्ययन कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण में अब तक उपयोग की धनराशि के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली और अगली किस्त शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

अमित शाह ने फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, CM योगी भी रहे मौजूद

इस संस्थान मे भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत एडमिन व एकेडमिक ब्लॉक, ईसेन्सियल कमोडिटी ब्लॉक (ESSENTIAL COMMODITY BLOCK), छात्र-छात्राओं हेतु हास्टल, गेस्ट हाउस, कैण्टीन, विभिन्न प्रकार के आवासीय व आधिकारिक भवन आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन विभिन्न कार्याे में अब तक हुई भौतिक प्रगति का मौके पर जाकर  अवस्थी द्वारा जानकारी लेकर हुई वास्तविक प्रगति का जायजा मौके पर लिया गया। उल्लेखनीय है कि विभिन्न कार्यो में जमीन के नीचे का फाउण्डेशन वर्क पूर्ण किया जा चुका है तथा जमीन के उपर का फाउण्डेशन वर्क शीघ्र प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये गये है।

उल्लेखनीय है कि एकेटीयू द्वारा संस्थान को निर्माण कार्य हेतु कुल 200 करोड़ रूपये बिना ब्याज के दिया जा रहा है जिसमें से 50 करोड़ रूपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को पहले ही उपलब्ध करायी जा चुकी है। अगली 50 करोड़ रूपये की धनराशि की किस्त एक सप्ताह में निर्माण एजेंसी को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव, गृह  बीडी पालसन तथा अपर पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस,  एसबी शिरडकर द्वारा इस नव निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी के प्रागंण में वृक्षा रोपड़ भी किया गया। मौके पर पीडब्लू डी के मुख्य अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, कन्सलटेनट व ठेकेदार आदि भी उपस्थित थे।

यह भी उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग के कुल 131 पदों का सृजन शासन द्वारा किया जा चुका है। इन पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर तथा सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्तियां की जायेगी। इनमे से जरूरी पदों को यथा शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Tags: avnessh awasthiinstitute of forensic scienceLucknow News
Previous Post

छुट्टी पर गए CRPF जवान को आतंकियों ने बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या 

Next Post

मोदी-योगी की सुनामी में डटी रहीं ‘आराधना’

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post

मोदी-योगी की सुनामी में डटी रहीं 'आराधना'

यह भी पढ़ें

LIC

बेहद आसानी से आप LIC पॉलिसी पर ले सकते है लोन, जानिए अप्लाई के तरीके

12/11/2022
Ramlala

अयोध्या में आज 200 पाकिस्तानियों के लिए विशेष समारोह का आयोजन, जानिए पूरा मामला

03/05/2024

मशहूर फिल्म डायरेक्टर के घर पसरा मातम, होली के दिन बुझ गया घर का चिराग

19/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version